फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   donkey fair in chitrakoot district up

देश का ऐतिहासिक गधा मेला: 10 लाख में ‘शाहरुख’ और 7 लाख में बिका ‘सलमान’

Sat, 06 Nov 2021 10:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 06 Nov 2021 10:12 PM IST
सार

गधा मेला की शुरूआत चित्रकूट में मुगल काल में हुई थी। इसे औरंगजेब ने शुरू कराया था। कहा जाता है कि एक बार शासक औरंगजेब के सैन्य बल में घोड़ों की कमी हो गई थी। जिसको पूरा करने के लिए यहां गधा मेला लगाया गया था।

विज्ञापन
donkey fair in chitrakoot district up
चित्रकूट में लगा गधों का मेला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धर्मनगरी चित्रकूट में दो दिवसीय ऐतिहासिक अंतर्राज्यीय गधा मेला का आयोजन हुआ। मेले में फिल्मी सितारों के नाम वाले गधे खूब महंगे बिके। शाहरुख और सलमान की कीमत तो लाखों में रही। हीरोइन के नाम से भी पांच से पचास हजार रुपये तक कीमत के गधे व खच्चर बिके।
विज्ञापन


नयागांव में लगे मेले में छत्तीसगढ़, एमपी के अलावा बिहार के कई जिले के गधे व खच्चर लेकर व्यापारी पहुंचे। इस बार के मेले में शाहरुख खान नाम का गधा सबसे ज्यादा दस लाख रुपये में बिका। सलमान खान नाम के गधे की कीमत सात लाख रुपये रही। मेले में ऋतिक, रणवीर, अक्षय, सैफ नाम के गधों की कीमत भी बढ़चढ़ कर लगाई गई। आयोजकों का अनुमान है कि इस बार गधा मेला में लगभग पांच करोड़ का व्यवसाय होगा।
विज्ञापन


औरंगजेब ने शुरू कराया था गधा मेला
गधा मेला की शुरूआत चित्रकूट में मुगल काल में हुई थी। इसे औरंगजेब ने शुरू कराया था। कहा जाता है कि एक बार शासक औरंगजेब के सैन्य बल में घोड़ों की कमी हो गई थी। जिसको पूरा करने के लिए यहां गधा मेला लगाया गया था। जिसमें अफगानिस्तान से बिकने के लिए अच्छी नस्ल के खच्चर लाए गये थे। जिन्हें मुगल सेना में शामिल किया गया था। तब से चली आ रही मेला की यह परंपरा आज भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed