फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dog squad arrived from Hamirpur; search conducted using drones.

Chitrakoot News: हमीरपुर से आया डॉग स्क्वॉड, ड्रोन से हुई तलाश

Wed, 23 Sep 2026 10:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 23 Sep 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Dog squad arrived from Hamirpur; search conducted using drones.
चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के अशोह गांव के पास भाजपा नेता के प्लॉट में 11 दिन पहले हुए विस्फोट में उड़े युवक के धड़ और सिर की तलाश जारी है।
विज्ञापन

बुधवार को एसआईटी टीम ने हमीरपुर से आई डॉग स्क्वॉड के साथ घटनास्थल और आसपास के खेतों में सघन तलाशी ली, लेकिन कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिल सका। मृतक की शिनाख्त न होने से घटना अभी भी रहस्य बनी हुई है।
घटना 12 सितंबर की है। लोहदा निवासी जगदीश प्रसाद गौतम पुत्र जयनारायण गौतम के अशोह स्थित प्लॉट में विस्फोट की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर देखा कि बाउंड्रीवॉल के अंदर जमीन में गहरा गड्ढा बना हुआ था और एक क्षत-विक्षत पैर पड़ा था।
विज्ञापन

विस्फोट इतना तेज था कि जमीन धंस गई थी। अगले दिन सुबह घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान पुलिस को दोनों पैर और एक पैर की जांघ की हड्डी बरामद हुई।
अभी तक मृतक का धड़ और सिर बरामद नहीं हो सका है, जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती मृतक की शिनाख्त करना है। मृतक की पहचान और घटना के अनावरण के लिए पुलिस ने कई स्तर पर जांच शुरू की है। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी राजापुर यामीन अहमद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी निशिकांत राय, प्रभारी निरीक्षक साइबर/मीडिया सेल विजय कुमार सिंह, अपराध निरीक्षक कोतवाली कर्वी बटेश्वर नाथ दुबे और थानाध्यक्ष बहिलपुरवा विवेक कुमार सिंह शामिल हैं।
एसआईटी द्वारा मैनुअल कॉम्बिंग, ड्रोन कैमरा, सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और अस्पतालों में जांच की जा रही है। कर्वी से कौशाम्बी तक मार्ग में पड़ने वाले होटलों, ढाबों और अन्य स्थानों पर पूछताछ की जा रही है। मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया है।

लापता व्यक्तियों की सूची खंगाली जा रही है। बुधवार को एसआईटी टीम ने हमीरपुर से आई डॉग स्क्वॉड की मदद से घटनास्थल की दोबारा सघन चेकिंग की। खेतों, झाड़ियों और आसपास के नाले-नालियों में तलाशी ली गई, ताकि शरीर के अन्य हिस्से मिल सकें। पुलिस साक्ष्य संकलन में जुटी है और फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed