{"_id":"5944198a4f1c1b603d8b47bd","slug":"does-not-leave-the-cooler-and-the-night-time-generator","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं चलता कूलर और रात को बंद रहता जनरेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं चलता कूलर और रात को बंद रहता जनरेटर
चित्रकूट
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
राजसमंद जिले का आर.के अस्पताल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। शुक्रवार को मंडलायुक्त अजय कुमार शुक्ला ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। कई स्थानों पर गंदगी व वाड़ॱर के चादर आदि गंदे मिलने पर कड़ी फटकार लगाई। मरीजों ने कूलर न चलने की शिकायत की।
मुख्यालय के जिला अस्पताल में मंडलायुक्त अचानक डीएम शिवाकांत द्विवेदी के साथ पहुंचे तो वहां अफरा तफरी मच गई। मंडलायुक्त ने सीधे मरीजों के वार्ड में जाकर देखा तो कई स्थानों पर गंदगी मिली। इसके अलावा गेट से लेकर बरामदे में भी कई स्थानों पर पान की पीक व गंदगी मिलने पर फटकार लगाई। कई मरीजोें ने कहा कि कूलर तो लगे हैं लेकिन उसमें पानी नहीं रहता। कुछ तो चलते ही नहीं हैं। कई ने बताया कि रात में जनरेटर नहीं चलता।
मंडलायुक्त ने एक सप्ताह के अंदर सभी व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश सीएमएस को दिए हैं। इस मौके पर सीएमओ डा.रामजी पांडेय, सीएमएस डा.एनके गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
गायब है ओआरएस
चित्रकूट। इन दिनों डायरिया व बुखार का प्रकोप चल रहा है। जिसमें प्रतिदिन एक दर्जन नए मरीज पहुंचते हैं। जिला अस्पताल में इन दिनों ओआरएस गायब है जबकि डायरिया में डॉक्टर ओआरएस का ही प्रयोग करने को कहते हैं। सीएमएस ने बताया कि स्टाक खत्म है। दो दिन मेें नया स्टाक आ जाएगा।