फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Doctors and staff were missing under the supervision of DM

डीएम के निरीक्षण में नदारद मिले डाक्टर व स्टाफ

Tue, 03 May 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Tue, 03 May 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Doctors and staff were missing under the supervision of DM
बीमार बच्चे की मां से जानकारी लेती डीएम मोनिका रानी। - फोटो : अमर उजाला

डीएम मोनिका रानी ने मंगलवार को सुबह लगभग पौने नौ बजे जिला अस्पताल का निरीक्षण किया तो डाक्टर व स्टाफ नदारद मिले। सीएमएस से उन्हें चेतावनी देकर अस्पताल में सफाई व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


 डीएम के औचक निरीक्षण में  डा. विष्णु गुप्ता, डा. रत्ना द्विवेदी, डा. श्वेता मिश्रा, डा. ऋषि कुमार, डा. जी प्रसाद, डा. जितेंद्र सिंह, डा. राजेश सिंह व फार्मासिस्ट गैरहाजिर मिले। डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि इन डाक्टरों को चेतावनी जारी करें।
विज्ञापन


जो शौचालय खराब हैं, उन्हें तत्काल ठीक कराएं। वार्ड नंबर 1, 2, 3 की साफ सफाई ठीक नहीं पाई गई, जिसे ठीक कराने के निर्देश दिए। इन वार्डों की गैलरियों में विद्युत व्यवस्था ठीक करने व बैठने के लिए बेंच रखने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवजात शिशु वार्ड, आईसीयू वार्ड का भी डीएम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ए. दिनेश कुमार, एसडीएम रजनीश मिश्रा भी मौजूद रहे। डीएम ने दोनों अधिकारियों से अस्पताल की रिपोर्ट बनाकर कार्यालय भेजने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed