संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। किंगसन इंग्लिश स्कूल में बृहस्पतिवार को ज्ञान और प्रतिभा का अनोखा संगम देखने को मिला। अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के तहत हुई सामान्य ज्ञान परीक्षा में कक्षा 3 से 8 तक के छात्रों में खासा उत्साह दिखा।
परीक्षा के लिए कक्षा 3, 4, 5, 6 और 8 के कुल 33 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 31 होनहारों ने परीक्षा दी, जबकि 2 बच्चे अनुपस्थित रहे।सुबह से ही विद्यालय में अलग रौनक थी। कक्षा 3 के नन्हें-मुन्ने बच्चों से लेकर कक्षा 8 के सीनियर छात्रों तक के चेहरे पर आत्मविश्वास झलक रहा था। प्रश्न-पत्र मिलते ही सभी पूरी एकाग्रता से सवाल हल करने में जुट गए।प्रधानाचार्य ने बताया कि ऐसी ओलंपियाड परीक्षाएं बच्चों का सामान्य ज्ञान बढ़ाने के साथ उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करती हैं।