फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Youngsters set an example of sportsmanship

Chitrakoot News: खेल भावना की मिसाल बने नौनिहाल

Thu, 08 Oct 2026 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Youngsters set an example of sportsmanship
फोटो 08 सीकेटीपी 25 दौड़ने को ट्रैक पर खड़ी धाविका व मौजूद अन्य। संवाद
-सपहा में हुई 25वीं संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। पाठा के नौनिहालों में छिपी खेल प्रतिभा बृहस्पतिवार को बजरंग इंटर कॉलेज सपहा के मैदान में निखर कर सामने आई। संकुल रुकमा खुर्द की 25वीं बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने जोश, फुर्ती और टीम भावना का ऐसा प्रदर्शन किया कि देखने वाले दंग रह गए।
इंचार्ज प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया। बड़ी मड़ैयन विद्यालय की छात्राओं की सरस्वती वंदना ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। पिछले वर्ष की विजेता सेहरिन कंपोजिट विद्यालय की शानू देवी ने मशाल जलाकर प्रतियोगिता का आगाज किया, तो पूरे मैदान में तालियां गूंज उठीं। सभी खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल भावना की शपथ ली।
विज्ञापन

हरी झंडी दिखते ही 100 मीटर दौड़ से मुकाबलों की शुरुआत हुई। इसके बाद कबड्डी और खो-खो में बच्चों ने दांवपेच से दर्शकों का दिल जीत लिया। प्राथमिक और जूनियर वर्ग के बालक-बालिकाओं ने मैदान में पसीना बहाया। इस मौके पर नोडल शिक्षक ललन कुमार, संकुल शिक्षक अभिलाष कुमार, आशीष श्रीवास्तव समेत कई शिक्षक और टीम प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed