फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Do not oppose the CAA law in the interest of the country

सीएए का विरोध न करें देश हित में कानून

Wed, 26 Feb 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Do not oppose the CAA law in the interest of the country
फोटो- 6- चित्रकूट में राष्ट्रीय रामायण मेले में पहुंचे भजन गायक पद्मश्री अनूप जलोटा का सम्मान करत? - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। रामायण मेला में मंगलवार को भजन गायन के बाद पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा ने केंद्र सरकार के नागरिकता संशोधन कानून को देश हित में बताया है। उन्होंने कहा कि सीएए का विरोध करने वाले ज्यादातर लोग नासमझी का प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

धर्मनगरी चित्रकूट में रामायण मेले के आखिरी दिन कई मंदिरों में माथा टेकने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज देश भर में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कई तरह की भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। कोई भी बाहरी देश से आकर यहां रहने के पहले नागरिकता तो लेना ही चाहिए। यह कानून किसी की नागरिकता छीनने वाला नहीं बल्कि देने वाला है। प्रसिद्ध गायक व फिल्मी कलाकार अदनान सामी का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने भारत देश की नागरिकता ली है तो उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पद्मश्री पुरस्कार दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने वर्तमान समय में भजन गायन व शास्त्रीय गायन की विद्या कमजोर होने पर चिंता जताई कहा कि कुछ नये गायकों में समर्पण दिखता है लेकिन इसे नियमित बनाये रखने की जरूरत है। आज की पीढ़ी को इस दिशा में ध्यान रखना होगा। इस क्षेत्र में भी रोजगार व सम्मान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed