फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   dm second stage water saving programme in chitrakoot

रेन वॉटर हार्वेस्टिंग के लिए लगतार करें प्रयास, डीएम ने शुरु किया दूसरे चरण का अभियान

Wed, 01 Jul 2020 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
dm second stage water saving programme in chitrakoot
फोटो-5- मेरी छत मेरा पानी जल संरक्षण कार्यक्रम के दूसरे चरण की शुरुआत करते राज्यमंत्री चंद्रिका प? - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट में राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय व डीएम शेषमणि पांडेय ने सदर ब्लाक के ग्राम पंचायत बनाड़ी के मजरा गढ़ीवा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में मेरी छत मेरा पानी अभियान के दूसरे चरण का विधिवत पूजा अर्चन कर शुभारंभ किया। बुधवार को कार्यक्रम में राज्य मंत्री ने कहा कि इस काम से पानी को संकलित कर वॉटर रिचार्जिंग होगी।
विज्ञापन

बुंदेलखंड में पानी का संकट अधिक है। यहां पर काफी गांव में टैंकरों के माध्यम से पानी की सप्लाई कराई जाती है। रेन वॉटर हार्वेस्टिंग के कार्य को अधिक से अधिक कराया जाए। डीएम ने कहा कि जन जागरण के माध्यम से जल ही जीवन है, ग्राउंड वाटर को बढ़ाने के लिए निजी बड़े भवनों, आंगनबाड़ी केंद्रों आदि शासकीय भवनों पर कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष रामनगर ब्लाक के कुएं पर पानी नहीं था। इसमें रूफटॉप वॉटर हार्वेस्टिंग के कारण कुआं में पानी काफी भर गया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान बनाड़ी कुबेर सिंह पटेल ने डीएम से विद्यालय तथा मोहल्ला में विद्युत की समस्या बताई। डीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि तत्काल निस्तारण कराएं। इस मौके पर शिक्षक, शिक्षिकाओं की बनाई गई रंगोली को भी सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी कर्वी अश्वनी कुमार पांडेय, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, प्रभागीय वनाधिकारी कैलाश प्रकाश, डीसी मनरेगा दयाराम यादव, सहायक विकास अधिकारी पंचायत रमेश चंद गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी चंद्र मोहन सिंह, सचिव सचिंद्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed