{"_id":"5e3daf898ebc3ee60f164529","slug":"dm-ask-for-kanya-sumangla-yojna-in-chitrakoot-chitrakutt-news-knp543193686","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने लिया विकास कार्यों का जायजा, कहा, धरातल पर दिखे शासन की योजनाओं का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने लिया विकास कार्यों का जायजा, कहा, धरातल पर दिखे शासन की योजनाओं का काम
विज्ञापन
चित्रकूट के डीएम शेषमणि पांडेय ने कन्या सुमंगला योजना की प्रगति ठीक न होने पर जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए कि विभागीय योजनाओं में रूचि लेकर काम करें। शासन की मुख्य योजनाओं पर धरातल पर कार्य होना चाहिए। विभाग लापरवाही होने पर संबंधित विभाग के खिलाफ कार्यवाई होगी।
शुक्रवार को विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें डीएम ने कहा कि लाभार्थीपरक योजनाएं जनपद में संचालित हैं उनकी सूचना जन प्रतिनिधियों को उपलब्ध करा दी जाए। खंड विकास अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक दशा में मनरेगा के काम चलते रहें।
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों के अनुरक्षण का काम ठीक ढंग से नहीं हो रहा है, इसमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि खेत तालाब योजना का सत्यापन कराया जाए तथा आईडब्ल्यूएमपी के कोई अधिकारी नहीं है। मऊ बरगढ़ पेयजल योजना की जांच अधिकारियों के द्वारा की जा रही है वह गांववार पांच दिन के अंदर रिपोर्ट उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन
हन्ना बिनैका व सुरसेन पेयजल योजना का कार्य तत्काल पूर्ण करा दिया जाए। ग्रामीण पेयजल योजनाओं के संबंध में कहा कि जल निगम के अधिकारी जिला पंचायत राज अधिकारी को रिपोर्ट प्रस्तुत कर दें कि क्या कमियां है। ताकि जांच कराई जा सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार, प्रभागीय वन अधिकारी कैलाश प्रकाश, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, परियोजना निदेशक अनय कुमार मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी राजबहादुर, उप कृषि निदेशक टीपी शाही, अर्थ एवं संख्या अधिकारी राजेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।