{"_id":"57f699334f1c1b666d27015e","slug":"dm-angry-shoddy-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटिया निर्माण पर डीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटिया निर्माण पर डीएम नाराज
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Fri, 07 Oct 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
बन रहे अतिथि गृह की निर्माण सामग्री की जांच करती डीएम।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को डीएम ने औचक निरीक्षण कर राजापुर के तुलसी स्मारक स्थल पर बन रहे अतिथि गृह की गुणवत्ता खुद परखी। निर्माण सामग्री घटिया मिलने पर शासन को पत्र लिखने के लिए कहा है। इसके अलावा बालिका इंटर कालेज का भवन हस्तांतरित न होने पर नाराजगी जताई। इसी दौरान तहसील परिसर व कागजातों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
डीएम मोनिका रानी ने अतिथि गृह के निरीक्षण के दौरान एक कॉमन रूम, बोरिंग, एप्रोच रोड, किचन, बाथरूम का निर्माण घटिया पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए समाज कल्याण निर्माण निगम के सहायक अभियंता राजेश चौधरी से कहा कि मानक के आधार पर कार्य नहीं करा रहे हैं।
विज्ञापन
इसकी जांच कराकर विभाग के खिलाफ शासन को पत्र लिखा जाएगा। उन्होंने तकनीकी टीम में शामिल अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग एके सिंह व सहायक अभियंता सुरेश राम को निर्देश दिए कि इस कार्य के प्लास्टर, ईंट आदि के नमूने भरवा लें, ताकि जांच के बाद इनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
इसके बाद डीएम ने तहसील भवन का निरीक्षण किया। जहां अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति व मिली धनराशि की जानकारी ली। तहसील कार्यालय राजापुर का निरीक्षण किया। जहां एसडीएम आरडी राम के पेशकार अरुण शुक्ला से लंबित मुकदमों के संबंध में जानकारी ली। डीएम ने नगर पंचायत का निरीक्षण किया।
बताया गया कि ईओ, जेई, लिपिक की कमी है। जिस पर डीएम ने कहा कि स्टाफ पूरा कराने के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा। राजकीय बालिका इंटर कालेज के भवन का निरीक्षण कर कहा कि जब यह भवन तैयार है, तो जल्द ही इसका हस्तांतरण कराया जाए। ताकि छात्राओं को नए भवन में ज्यादा सुविधाओं के साथ शिक्षा मिल सके।