{"_id":"5814e8234f1c1b5d7ebc1822","slug":"diwali-are-also-buzzing-little-market-had-plenty-shopping","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी दीपावली पर भी गुलजार रहे बाजार, खूब हुई खरीददारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटी दीपावली पर भी गुलजार रहे बाजार, खूब हुई खरीददारी
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 29 Oct 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
भगवान गणेश-लक्ष्मी की दुकान में खरीददारी करते ग्राहक।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटी दीपावली पर भी बाजारों में रौनक रही। लोगों ने गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति, खील-खिलौने के अलावा मिठाई खरीदी। पटाखों की भी खरीददारी की गई। वहीं शाम को लोगों ने घर के बाहर दीप जलाकर छोटी दीपावली का पर्र्व मनाया।
विज्ञापन
दीपावली पर्व पर जिले की बाजार सुबह से गुलजार रही। प्रमुख स्थानों पर मिट्टी के बने भगवान गणेश लक्ष्मी की मूर्तियों के साथ ही पूजन सामग्री मेें प्रयोग होने वाले दिये, लाई, बतासे, गट्टे, फूल, आदि सामग्री की दुकानें सजी रहीं। बाजार में दिन भर खासी भीड़ लगी रही। साइज के हिसाब से मूर्तियां बेची गई।
विज्ञापन
मूर्तियों के साथ मिट्टी से बने खिलौने भी बिके। इसके अलावा लोगों ने रंग बिरंगी मोमबत्तियां खरीदी। रंगोली बनाने के लिए बाजार में आये उपकरणों को खरीदा। ताकि आसानी से अच्छी रंगोली बन सके। शाम से हर घर में युवतियां रंगोली सजाने में जुट गईं। रात को रंगोली के साथ घरों में दिए जलाए गए। दीपावली पर्व मानने के लिए घरों में झालरें लग गई है।
विज्ञापन