फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dispute among teachers: BEO responds; inquiry report awaited

शिक्षकों में विवाद : बीईओ ने दिया जवाब, जांच रिपोर्ट का इंतजार

Sun, 11 Oct 2026 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Dispute among teachers: BEO responds; inquiry report awaited
= नयापुरवा प्राइमरी स्कूल का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। मानिकपुर क्षेत्र के रुकमा बुजुर्ग के नयापुरवा प्राथमिक स्कूल में इंचार्ज प्रधानाध्यापक और सहायक शिक्षक के विवाद मामले में मानिकपुर बीईओ को जारी नोटिस पर जवाब आ गया है। अभी दो अन्य बीईओ की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।
नयापुरवा स्कूल के इंचार्ज प्रधानाध्यापक नरेंद्र सिंह और सहायक अध्यापक विनय कुमार सिंह के आपसी विवाद से स्कूल का माहौल खराब हो रहा है। दोनों के अवकाश पर चले जाने से एक अक्टूबर को स्कूल में ताला बंद था।
विज्ञापन

शिकायत पर मानिकपुर बीईओ मिथलेश कुमार की जांच रिपोर्ट के आधार पर बीएसए रंजना शुक्ला ने नरेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस दिया था। जवाब में नरेंद्र सिंह ने बीईओ और सहायक शिक्षक पर मिलीभगत का आरोप लगाया। इसके बाद बीएसए ने बीईओ को भी अवकाश स्वीकृति और मिलीभगत के आरोपों पर नोटिस दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीईओ ने अपने जवाब में आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि सहायक शिक्षक का मेडिकल और नरेंद्र सिंह का आकस्मिक अवकाश नियमानुसार स्वीकृत किया था। नरेंद्र सिंह ने अवकाश पर जाने से पहले स्कूल की चाबी किसी को नहीं दी, जिससे ताला बंद हो गया। बाद में बच्चों के सामने ताला तुड़वाया गया। बीएसए रंजना शुक्ला ने बताया कि बीईओ का जवाब मिल गया है। दो बीईओ की रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed