फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Discrepancies in reconciliation of accounts increase difficulties in investigation

Chitrakoot News: खातों के मिलान में विसंगतियों से जांच में बढ़ी मुश्किलें

Mon, 05 Jan 2026 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 05 Jan 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Discrepancies in reconciliation of accounts increase difficulties in investigation
चित्रकूट। कोषागार में हुए 43.13 करोड़ घोटाले की जांच एसआईटी के लिए नई परेशानियां खड़ी कर रही है। 2014 के खातों में पाई गई अनियमितताओं के बाद अब लखनऊ सेंट्रल सर्वर से प्राप्त पांच पेंशनरों के खातों में धनराशि का मिलान बैंक और विभाग के रजिस्टरों से न होना जांच को नए सिरे से आगे बढ़ाने में बाधा बन रहा है। सोमवार को इन खातों से संबंधित सभी कागजातों की पुनः जांच की गई और वरिष्ठ कोषाधिकारी व दो अकाउंटेंट से इनका मिलान कराया गया।
विज्ञापन

ईडी की मामले में एंट्री और ईओडब्ल्यू के संभावित हस्तक्षेप के मद्देनजर एसआईटी ने अपनी जांच की गति तेज कर दी है। 2014 से जांच के दायरे में आए पांच खातों के लेनदेन का विस्तृत ब्योरा बैंक अधिकारियों से मंगाकर उसका मिलान कराया गया है। इसके अतिरिक्त, छह नए बिचौलियों को नोटिस जारी कर उनसे लिखित बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। एसआईटी और कोषागार विभाग पहले ही लखनऊ के सेंट्रल सर्वर से 93 पेंशनरों के खातों में भेजी गई 15 करोड़ रुपये की धनराशि का ब्योरा प्राप्त कर चुके हैं। अब पांच नए खातों का विवरण भी मंगाया गया है।
विज्ञापन

----------

चार करोड़ की धनराशि में विसंगति
इन पांच नए खातों में विभाग द्वारा भेजी गई लगभग चार करोड़ रुपये की धनराशि का ब्योरा सेंट्रल सर्वर से मिले विवरण से अलग पाया गया है। कोषागार विभाग से इन विसंगतियों का संतोषजनक जवाब नहीं मिल पा रहा है, जिससे जांच टीम धनराशि के भेजने वाले का नाम, पता और माध्यम जैसी महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने में जुटी है। इस मामले में वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेश सिंह, अकाउंटेंट योगेंद्र सिंह और अकाउंटेंट राजेश को बुलाकर संबंधित विवरण की जांच और मिलान कराया गया है। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि खातों का मिलान कराया जा रहा है। जांच अभी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed