फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Died aged uncontrollable dumper collision

बेकाबू डंपर की टक्कर से वृद्धा की मौत

Sun, 10 Apr 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट Updated Sun, 10 Apr 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Died aged uncontrollable dumper collision
घटना की जानकारी देते मृतका के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट। घर के बाहर सफाई कर रही वृद्धा को पत्थर लदे अनियंत्रित डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने दौड़कर डंपर चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम को बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के गदाखान निवासी गुजरतिया (55)  घर के दरवाजे पर सफाई कर रही थी। उसी समय बेणी खदान की ओर से पत्थर लदा डंपर आया और वृद्धा को टककर मार दी।
विज्ञापन


वृद्धा की मौके पर ही सांस थम गई। गदाखान और आसपास के निवासी रमेश कुमार, जयचंद्र, मुन्नीलाल और केशर ने बताया कि पहाड़ों से अवैध पत्थर की ढुलाई रात भर चलती है। पुलिस की शह से अवैध ढुलाई करने वाले वाहन भी अनियंत्रित गति से गांव के अंदर दौड़ते हैं जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष आरएस द्विवेदी ने बताया कि डंपर को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed