फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Devotees take a dip in Mandakini on Makar Sankranti

मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में लगाई डुबकी

Thu, 14 Jan 2021 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Devotees take a dip in Mandakini on Makar Sankranti
मंदाकिनी में डुबकी लगाने के बाद भक्तों ने पूजन किया। - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। मकर संक्रांति पर्व पर गुरुवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाई। इसके बाद भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य देकर दान पुण्य किया। मेला क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से यूपी और एमपी के प्रशासनिक अधिकारियों सहित पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं ने धर्मनगरी के रामघाट में स्नान किया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मत्यगजेंद्र नाथ मंदिर में जलाभिषेक कर रामघाट में पंडितों को दान दिया। इसके बाद भगवान कामतानाथ के दर्शन कर पंचकोसीय परिक्रमा लगाई।
विज्ञापन

साथ ही तीर्थ स्थान जानकीकुंड, सती अनुसइया व हनुमानधारा तीर्थ स्थलों के दर्शन किए। मेले की व्यवस्था को देखने के लिए डीएम शेषमणि पांडेय और एसपी अंकित मित्तल ने निरीक्षण किया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नगर पालिका चित्रकूट की ओर से कई स्थानों पर अलाव जलवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर धर्मनगरी के कई मंदिरों में भंडारे का भी आयोजन किया गया। शहर सहित मानिकपुर, मऊ, राजापुर, बरगढ़, भरतकूप व पहाड़ी क्षेत्र की नदियों में श्रद्धालुओं ने स्नान कर मकर संक्रांति पर्व मनाया। यहां के कई स्थानों पर मेला भी लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed