फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Devotees flocked to Devi temples on the ninth day of Navratri festival

नवरात्र पर्व के नवमीं में देवी मंदिरों में भक्तों का लगा रहा तांता

Fri, 15 Oct 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Devotees flocked to Devi temples on the ninth day of Navratri festival
फोटो-3- बरगढ़ कस्बे में सजी देवी मूर्ति व पंडाल में मौजूद भक्तगण । संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन गुरुवार को देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां सिद्धिदात्री की विधि विधान से पूजा अर्चना कर मन्नत मांगी। जगह- जगह कन्या भोज व भंडारा का आयोजन किया गया। इस दौरान मां के जयकारे से समूचा माहौल गूंजता रहा।
विज्ञापन

शहर के पुरानी बाजार, नई बाजार व शंकर बाजार में प्राचीन काली देवी मंदिरों में महिलाओं ने पकवान चढ़ाकर परिवार की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की। दुर्गा महोत्सव पंडालों में भव्य सजावट की गई। पंडालों में दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। इस दौरान मेला सा नजारा देखने को मिला। हालत यह रही कि भक्तों की भीड़ के कारण कई बार शहर व कस्बों में जाम भी लगा।
विज्ञापन

मऊ, बरगढ़ व राजापुर से मिली जानकारी के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों में भी नवरात्र के अंतिम दिन नवमी पर भक्तों में खासा उत्साह देखा गया। मऊ कस्बा के आनंदी देवी माता मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त दर्शन करने पहुंचे। कस्बे में बाल गोपाल नवदुर्गा समिति की ओर से देवी पंडाल की भव्य सजावट की गई। यहां मनोज अग्रहरि, रमाशंकर त्रिपाठी व दिनेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बरगढ़ कस्बे में जय दुर्गा सेवा समिति के तत्वावधान में देवी गीत व भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मां वैष्णवी यजन समिति ने मां भगवती जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर अमर चंद्र अग्रवाल, सत्यम, विनीत, वैभव, रितेश, राम आशोक, अंकुश व संकेत गोलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed