{"_id":"623f658d8f694b1a5b6533d5","slug":"development-work-should-be-visible-on-the-ground-dm-chitrakoot-news-knp687686131","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्य धरातल पर दिखने चाहिएः डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्य धरातल पर दिखने चाहिएः डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने अधिकारियों से कडे़ शब्दों में कहा कि विकास कामों का परिणाम सामने दिखना चाहिए। उन्होंने कहावत को आधार बनाकर कहा कि जंगल में मोर नाचा किसने देखा यह नहीं होना चाहिए। धरातल पर काम दिखे।
शनिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास संबंधी कार्यक्रमों के अंतर्गत फरवरी 2022 की समीक्षा बैठक जिला कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने विकास कामों की विभाग वार समीक्षा की। आधार फीडिंग पर कहा कि जो लोग इधर-उधर घूम रहे हैं उन्हें भी आधार से लिंक किया जाए।
सरकारी योजनाओं का उन्हें भी लाभ दें। इसमें सावधानी बरतनी होगी। उद्यान विभाग को निर्देशित किया कि यहां के वातावरण के अनुसार कार्य करें। जिससे जनपद का विकास हो सके। सामूहिक विवाह योजना, स्कॉलरशिप, शादी अनुदान, कन्या सुमंगला योजना, आंगनबाड़ी केंद्र, बाल विकास पुष्टाहार योजना के अंतर्गत सैम मैम बच्चों के बारे में चर्चा की।
विज्ञापन
वन विभाग को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतों में एक मीटिंग करा कर इसके बारे में प्रचार-प्रसार कराया जाए। दिव्यांग शौचालय, कौशल विकास योजना आदि के बारे में जानकारी ली।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, परियोजना अधिकारी ऋषि मुनि उपाध्याय, जिला परियोजना अधिकारी राजकुमार त्रिपाठी, बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन मिश्र, डीपीआरओ तुलसीराम आदि संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।