{"_id":"596e422d4f1c1be2618b47c7","slug":"development-of-the-state-through-co-operative-societies","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी समितियों के माध्यम से प्रदेश का होगा विकास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी समितियों के माध्यम से प्रदेश का होगा विकास
चित्रकूट
Updated Tue, 18 Jul 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
सहकारी समितियों की बैठक में बोलते भाजपा प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी की सहकारी समितियों की बांदा व चित्रकूट जिले की संयुक्त बैठक हुई। जिसमेें सहकारिता बढ़ावा देने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई।
धर्मनगरी के रामायण मेला परिसर में हुई बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने कहा कि सहकारिता एक ऐसा माध्यम है जो क्षेत्र और समाज को अधिक मजबूती प्रदान करता है। इस लिए भाजपा ने पूरा ध्यान सहकारी समितियों में लगाया है। आधे से अधिक समितियों का विकास किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि सहकारी समिति के क्षेत्रीय संयोजक अरविंद सचान ने बताया कि मानव जीवन एक महत्वपूर्ण कड़ी है। जिससे किसानों को लाभ मिलता है। बैठक में बांदा व चित्रकूट जिले की सहकारी समितियों के प्रभारियों की घोषणा की गई। इस मौके पर पार्टी के चित्रकूट जिलाध्यक्ष अशोक जाटव, बांदा जिलाध्यक्ष इन्द्रपाल पटेल, जिला प्रभारी पुरुषोत्तम पांडेय, सुशील द्विवेदी,पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, जय विजय सिंह, जिला महामंत्री तीरथ प्रसाद, बद्री त्रिपाठी,भागवत त्रिपाठी रघुनाथ जायसवाल, श्रवण पटेल, गौरी सोनी व विशंभर आदि मौजूद रहे।