फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Destroyed a three-storey Yjtrshala

तीन मंजिला यज्ञशाला जलकर राख

Thu, 04 Jun 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट Updated Thu, 04 Jun 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
Destroyed a three-storey Yjtrshala

तीर्थक्षेत्र की मप्र सीमा में हो रहे श्री गोपाल

विज्ञापन
महायज्ञ की तीन मंजिला यज्ञशाला में बुधवार की देर रात आग लग गई। आश्रम के महंत ने आग लगाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। एसडीओपी नयागांव डॉ. पन्नालाल अवस्थी ने कहा है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है।
 
तीर्थक्षेत्र चित्रकूट में आरोग्य धाम (जानकीकुंड) के पास मंदाकिनी नदी के उस पार का इलाका मप्र के नयागांव थाने में आता है। धानी बाबा फलाहारी बाबा आश्रम में दो जून से श्रीमद्भागवत यज्ञ की कथा चल रही है। यज्ञ के आयोजक संदीप तिवारी उर्फ हेमू तिवारी हैं।

यहीं पर कांस, फूस और बांस की तीन मंजिला यज्ञशाला बनाई गई थी। आश्रम के महंत संतशरण दास ने बताया कि बुधवार की रात कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी लोग सोने चले गए। रात में यज्ञशाला से आग की लपटें उठती देख आसपास से लोग वहां भागकर पहुंचे।

महंत ने बताया कि पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई पर कोई नहीं पहुंचा। लोग जब तक आग पर काबू पाते, पूरी यज्ञशाला नष्ट हो चुकी थी। महंत ने बताया कि कुछ लोगों ने दो-तीन लोगों को जंगल की ओर भागते देखा है। उन्होंने थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

अनुभागीय पुलिस अधिकारी डॉ. पन्नालाल अवस्थी ने बताया कि जांच की जा रही है। आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है। यह भी पता किया जा रहा है कि कहीं आग शार्ट सर्किट से तो नहीं लगी।

यदि आग किसी शरारती तत्व ने लगाई है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आग से लगभग पांच लाख का नुकसान हुआ है। यज्ञशाला जलने से गुरुवार को कथा और अन्य कार्यक्रम विलंब से हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed