{"_id":"63fe537651517a99630e4934","slug":"deputy-jailer-arrested-sent-to-lucknow-jail-chitrakutt-news-c-12-1-102117-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: डिप्टी जेलर गिरफ्तार, लखनऊ जेल भेजी गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: डिप्टी जेलर गिरफ्तार, लखनऊ जेल भेजी गईं
Wed, 01 Mar 2023 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला जेल में विधायक अब्बास अंसारी से नियमों का उल्लघंन कर पत्नी निखत बानो व चालक नियाज को मिलाने के मामले में जेल अधिकारियों पर अब गाज गिरना शुरू हो गई है। चित्रकूट एसपी ने डिप्टी जेलर चंद्रकला की भूमिका संदिग्ध मिलने पर गिरफ्तार कर लखनऊ की जेल भेज दिया है। इस डिप्टी जेलर की डयूटी बंदियों से मिलने आने वालों को मिलाने की होती थी। इनके कब्जे से कई महत्वपूर्ण सामग्री भी बरामद हुई है। इसकी जांच की जा रही है। पहले से नामजद आठ अधिकारी कर्मचारियों के अलावा यह नया नाम एफआईआर में जुड़ा है और यह जेल से जुड़े अधिकारियों की पहली गिरफ्तारी है।
मंगलवार को एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि जेल प्रकरण की विवेचना में रविवार 26 फरवरी को कुल 208 पुलिसकर्मियों की 18 टीमें बनाकर यूपी के कई जिलों में एक साथ छापेमारी की गई थी। इसी क्रम में वह खुद जिला जेल चित्रकूट पहुंची थी और जांच में डिप्टी जेलर चंद्रकला की भूमिका संदिग्ध मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर वहीं धाराएं दर्ज की गई हैं जोकि जेल अधीक्षक समेत अन्य आठ पर दर्ज हैं। इस मामले की सुनवाई लखनऊ के कोर्ट में चलने के कारण डिप्टी जेलर को भी लखनऊ जेल भेज दिया गया है। इनके कब्जे से मोबाइल व कई अन्य चीजें मिली हैं जो जांच में शामिल की गई हैं।
एसपी ने बताया कि डिप्टी जेलर के महिला होने के नाते निखत बानो ने आसानी से उनसे संपर्क किया और फिर जेल में आना-जाना शुरु हुआ। आरोप है कि इसके एवज में उन्हें मोटी रकम व गिफ्ट दिए गए हैं। इसकी जांच हो रही है। इनकी डयूटी मुलाकाती गेट में ही होने के कारण आसानी से विधायक अब्बास व निखत नियमों के विपरीत अक्सर मिलते थे।अन्य जेल के निलंबित अधिकारियों की जांच व पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
कौन हैं डिप्टी जेलर
चित्रकूट। जिला जेल में तैनात एकमात्र महिला डिप्टी जेलर चंद्रकला पत्नी रामआसरे गौतम एलडीए कालोनी कानपुर रोड थाना आशियाना लखनऊ की निवासी हैं। छह माह से अधिक समय पहले उनकी चित्रकूट जिला जेल में तैनाती हुई थी। यहां पर उनकी जिम्मेदारी बंदियों की मुलाकाती के लिए प्रमुख रूप से थी।