फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dengue confirmed in seven more patients, one admitted

Chitrakoot News: सात और मरीजों में डेंगू की पुष्टि, एक भर्ती

Fri, 27 Oct 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 27 Oct 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Dengue confirmed in seven more patients, one admitted
बांदा। शहरी क्षेत्र के लगभग 30 मोहल्लों में 50 हजार घरों में डेंगू लार्वा सर्वे के बावजूद मरीजों का मिलना कम नहीं हो रहा है। गुरुवार को सात लोगों की रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें एक मरीज को भर्ती कर लिया गया है। अब तक डेंगू के 265 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की पैथोलाॅजी में सुमेरपुर निवासी सतीश (22), छोटी बाजार निवासी पवनेश (28), कर्बला, कटरा निवासी शुभम (18), बलखंडी नाका निवासी राधा (40), महुवा निवासी मोहित (22), खाईंपार निवासी अनुज (12), छोटी बाजार निवासी शिव गुप्ता (9) को जांच में डेंगू की पुष्टि की गई। इसमें मोहित को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पैथोलॉजी में गुरुवार को 21 डेंगू जांच के सैंपल लगाए गए। यहां विभिन्न रोगों से संबंधित 288 मरीजों ने अपनी जांच कराई। उधर, जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। डेंगू वार्ड में भी भर्ती मरीजों का इलाज किया जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को शहर के स्वराज काॅलोनी, मुचिआना, गायत्री नगर, छोटी बाजार, परशुराम तालाब, निम्नीपार, राजीव नगर, गूलर नाका, कुशवाहा नगर, आवास विकास में 660 घरों का निरीक्षण किया। 12 मकान मालिकों को नोटिस दिया गया। टीम ने जल भराव वाले स्थानों पर लार्वा निरोधक दवा का छिड़काव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed