फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Demonstration of spies on power cut

बिजली गुल रहने से आक्रोशित सपाइयों का प्रदर्शन

Mon, 11 Oct 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of spies on power cut
बिजली कटौती से आक्रोशित सपाइयों ने प्रदर्शन के बाद एडीएम को ज्ञापन सौंपा। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। अघोषित बिजली कटौती से गुस्साए सपाइयों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर एडीएम को ज्ञापन सौंपा। चेताया कि समस्या का निदान न हुआ तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

सोमवार को सपा जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में कहा कि जनपद के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा चुकी है। जगह-जगह दुर्गा प्रतिमाएं पंडालों में स्थापित की गई है। रात में अघोषित विद्युत कटौती से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अराजकता का भय बना रहता है। जिससे लोगों में आक्रोश है। ग्रामीण क्षेत्रों में रात की कटौती बंद हो। चेताया कि व्यवस्था में सुधार न होने पर सड़कों पर उतरकर आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर सत्यनारायण पटेल, फराज खान, रामकिशोर कुरील, निजामुद्दीन सिद्दीकी, सुभाष पटेल, नरेंद्र यादव, गुलाब खां, राधे यादव, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed