फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Demanded imposition of President's rule in West Bengal

Chitrakoot News: पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की

Sat, 19 Apr 2025 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Demanded imposition of President's rule in West Bengal
प्रदर्शन करते कार्यकर्ता।  - फोटो : संवाद
चित्रकूट। बंगाल सरकार के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व धर्मनगरी के साधू संतों ने शनिवार को शहर के धुसमैदान से जुलूस निकाला। बंगाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर में धरना दिया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम पूजा साहू को सौंपा। बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू कराने की मांग की। कामदगिरि प्रमुख द्वार मंदिर के संत मदन गोपाल दास ने कहा कि बंगाल में एक संप्रदाय के लोग हिंदुओं पर हमला कर रहे हैं। उनको घरोें से निकाल दिया गया है। रामायणी कुटी के महंत रामहृदय दास व भरत मंदिर के महंत दिव्यजीवनदास ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री उपद्रवियों पर कार्रवाई नहीं कर रही हैं। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार , जिला मंत्री नीरज केसरवानी,जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश, जिला कोषाध्यक्ष जमुना प्रसाद, जिला संयोजक अंकित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed