फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Demand for action on arbitrary fare collection

Chitrakoot News: मनमानी किराया वसूली पर कार्रवाई की मांग

Fri, 20 Sep 2024 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Demand for action on arbitrary fare collection
चित्रकूट। कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। पुलिस अधीक्षक ने जनप्रतिनिधियों से आमजन की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए सुझाव भी मांगे।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने रामघाट क्षेत्र में चार धाम यात्रा के नाम पर श्रद्धालुओं से भारी भरकम किराया वसूली का मुद्दा उठाया। ऐसा करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। साथ ही राणन तालाब एवं रानीपुर भट्ट तालाब अमृत सरोवर घोषित हो जाने पर दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर आने वाली समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट किया।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रयागराज रोड स्थित खोही तालाब, बेड़ी पुलिया स्थित दुर्गादास तालाब और हनुमान मंदिर के समीप स्थित लोढ़वारा तालाब और बनकट तालाब का नाम प्रतिमा विर के लिए सुझाया। एसपी ने दोनों बिन्दुओं पर अपेक्षित कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में मऊ-मानिकपुर विधायक अविनाश चन्द्र द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, नगरपालिका अध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता व जिला सहकारी बैंक बांदा चित्रकूट के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed