{"_id":"60313ade8ebc3ee94a2b5668","slug":"death-police-woman-rupees-doctor-chitrakutt-news-knp6130857169","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो का अंतिम संस्कार, एक का आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो का अंतिम संस्कार, एक का आज
विज्ञापन
चित्रकूट। मिट्टी का टीला धंसने से शुक्रवार को हुई तीन लोगों की मौत के बाद शनिवार को तीनों को पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद दो का गंाव में अंतिम संस्कार किया गया। जबकि महिला के शव का अंतिम संस्कार रविवार को होगा क्योंकि उसका पति नहीं आ सका था। उधर, प्रशासन ने शासन द्वारा घोषित सहायता राशि के दो- दो लाख रुपये के चेक मानिकपुर विधायक व एसडीएम ने मृतकों के परिजनों को सौंपे।
बताते चलें कि रैपुरा थाना क्षेत्र के बसिंघा गांव में शुक्रवार की दोपहर को मिट्टी खोदते समय टीला ढहने से मामी, भांजी समेत तीन की मौत हो गई थी। हादसे में तीन घायल हुए थे। शनिवार को पुलिस सुरक्षा के बीच तीनों मृतक ज्ञाना देवी, सुनीता व नीतू का पोस्टमार्टम कराया गया। सुनीता व नीतू का अंतिम संस्कार गांव में हुआ। जबकि पति के मौके पर न पहुंच पाने के कारण ज्ञानादेवी का अंतिम संस्कार रविवार को होगा। परिजनों ने बताया कि मृतका के पति जबलपुर में मजदूरी करते हैं। इस कारण बसिंघा गांव में एक मृतका ज्ञाना देवी का अंतिम संस्कार न हो पाने के कारण सुरक्षा के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
शनिवार को मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला के साथ एसडीएम नवदीप शुक्ला ने पीड़ित परिजनों के घर जाकर मुख्यमंत्री राहत कोष से घोषित दो- दो लाख रुपये राशि के चेक प्रदान किए। देर शाम तक बसिंघा व रामनगर में राजनैतिक दल के नेताओं का जमावड़ा रहा। सपा कांग्रेस व बसपा के नेता पीड़ित परिजनों से मिले। एसडीएम मऊ ने बताया कि इस संबंध में प्रयागराज में भर्ती घायल के परिजनों को मदद दिलाने का आश्वासन दिया गया है।