{"_id":"5dfce35f8ebc3e87ca32edb4","slug":"death-of-woman-and-farmer-due-to-cold-chitrakutt-news-knp5333869121","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से महिला व किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से महिला व किसान की मौत
विज्ञापन
फोटो- 5- जिला अस्पताल में रोते बिलखते मृतक किसान के परिजन
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। जिले में ठंड से दो लोगों की मौत हो गई। इसमें किसान और महिला शामिल हैं। किसान अपने बच्चोें को स्कूल बस में बैठाकर घर लौट रहा था। तभी ठंड लगने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतक पर बैंक कर्ज था।
वहीं, मानिकपुर क्षेत्र के एलैहाबढैया गांव की एक महिला को ठंड लगी। परिजन उसे जिला अस्पताल ला रहे थे। तभी रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के भरथौल गांव निवासी दिनेश द्विवेदी (35) पुत्र जगदीश शुक्रवार की सुबह बच्चों को घर से स्कूल बस में बैठाकर वापस लौटने के बाद हालत बिगड़ गई। बेहोश होकर घर के बाहर गिर गया। यह देख परिजन आनन-फानन एंबुलेंस को सूचना दी। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के बडे भाई महेश ने बताया कि खेती कर परिवार का भरण-पोषण करता था। दो पुत्र व दो पुत्री, पत्नी बिमला देवी है। बड़ा पुत्र दिव्यांग हैं।
कुछ माह पूर्व उसने दिव्यांग पुत्र के इलाज को शिवरामपुर स्थित आर्यावर्त बैंक से पत्नी बिमला देवी के नाम एक लाख 65 हजार रुपए केसीसी से कर्ज लिया था। बताया कि गुरुवार को आयावर्त बैंक के कर्मचारी गांव पहुंचकर धनराशि जमा करने का दबाव बनाया था। नोटिस देने की बात को लेकर काफी परेशान भी था।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि पुत्रों को स्कूल बस में बैठाने के बाद सवेरे अचानक ठंड लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। इस मामले में अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह ने बताया कि कर्ज व ठंड लगने के इस मामले की जानकारी नहीं है। संबधित क्षेत्रीय राजस्व कर्मियों से रिपोर्ट मांगी गई है।
फिलहाल ठंड लगने की बात गलत बताई गई है। इसके अलावा मानिकपुर ब्लाक क्षेत्र के एलैहा बढैया निवासी राजकरन ने बताया कि गुरुवार रात को अचानक उसकी पत्नी देवमुनिया (55) को तेज पेटदर्द के साथ ही ठंड लगने लगी। इस पर उसे स्थानीय मानिकपुर में इलाज कराया लेकिन कोई फायदा न होने से देर रात ही जिला अस्पताल ला रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।