{"_id":"6af750dc3b85c375cf0ae05f","slug":"chhath-festival-begins-with-nahay-khay-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-138844-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: नहाय- खाय से छठ पर्व शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: नहाय- खाय से छठ पर्व शुरू
Fri, 13 Nov 2026 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
फोटो न- 13 सीकेटीपी 11 छठ पर्व पर पूजन के दौरान मौजूद व्रती महिलाएं। स्रोत: स्वयं
चित्रकूट। लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय छठ पूजा पर्व शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया।
पहले दिन व्रती महिलाओं ने घर की साफ-सफाई कर लौकी-भात का भोजन बनाया और व्रत का संकल्प लिया। मान्यता है कि इस व्रत को करने से संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। शनिवार को खरना मनाया जाएगा।
चित्रकूट में भी इस पर्व को लेकर पूर्वांचल और बिहारी समाज के साथ-साथ स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। शहर की रंजना उपाध्याय ने बताया कि उनके परिवार में तीन पीढ़ियों से छठ मनाया जा रहा है। तीसरे दिन से 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होगा, जिसमें व्रती नदी-तालाब किनारे पहुंचकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी और चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पर्व का समापन करेंगी।
उधर, छठ पूजन के लिए बांस की पूरी डलिया का सेट करीब 300 रुपये में बिक रहा है। इसमें दो डलिया, सूप और टोकरी शामिल हैं। अलग-अलग लेने पर छोटी डलिया 80, मध्यम 100 और बड़ी 120 रुपये है। वहीं पूजन में शामिल फलों के दाम भी बढ़ गए हैं। केला 60 रुपये दर्जन, सेब 180 से 200 रुपये किलो, नारियल 50 रुपये नग, संतरा 100 रुपये किलो और गन्ना 40 से 50 रुपये जोड़ी बिक रहा है।
विज्ञापन
विक्रेता राहुल गुप्ता ने बताया कि मांग बढ़ने से फलों पर 10 से 20 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। मानिकपुर के सौ से अधिक परिवार डलिया बनाते हैं, वहीं कई दुकानदार सतना से भी माल ला रहे हैं।