फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dead body was thrown after killing the laborer who went to party

पार्टी करने निकले मजदूर की हत्या कर शव फेंका

Sat, 05 Oct 2019 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Dead body was thrown after killing the laborer who went to party
मऊ (चित्रकूट)। दोस्त के साथ पार्टी करने गए मजदूर की धारदार हथियार से हत्या कर शव चेकडैम में फेंक दिया। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का मुआयना कर थानाध्यक्ष को शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने मृतक के साथी को पकड़कर पूछताछ कर उसके खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मऊ थाना क्षेत्र के ग्राम छिवलहा निवासी भगवानदीन (40) पुत्र छोटेलाल साथी छोटे पुत्र रामआसरे के साथ शुक्रवार की दोपहर तिलिहा गांव स्थित धोबिया बगीचा में दोस्तों के साथ शराब की पार्टी करने गए थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। शनिवार की सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए गए तो बगीचे के समीप बने चेकडैम में शव पड़ा होने की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अरुण पाठक पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव चेकडैम से बाहर निकलवाया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी मनोज कुमार झा, अपर एसपी बलवंत चौधरी ने घटना स्थल जाकर पड़ताल किया। शीघ्र खुलासा कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। देर शाम को मृतक के बडे़ भाई रामसुमेर की तहरीर पर छोटू रैदास पुत्र रामसवारे व अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गांव में नहीं थी किसी से रंजिश
मऊ। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के सात पुत्र व दो पुत्री हैं। परिजनों ने बताया कि उनकी किसी प्रकार की कोई रंजिश गांव में नहीं थी। पुलिस ने दोस्त छोटे को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी मनोज कुमार झा ने बताया कि युवक की धारदार हथियार से हत्या की गई है। मृतक के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि जिस स्थान पर इनकी पार्टी के आयोजन का कार्यक्रम था वहां अक्सर शाम होते ही शराब व जुआं की महफिल सजती है। इस बारे में कई बार पुलिस को भी बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed