{"_id":"64b1941a1a49982d11059b66","slug":"dead-body-of-woman-found-hanging-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-304-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: फंदे से लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: फंदे से लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के सेमरिया चरणदासी गांव के एक पशुबाडे में महिला का शव फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
भरतकूप के पहरा गांव निवासी अब्दुल सत्तार की पत्नी शहरून ने बताया कि मई 2022 मेें अपनी पुत्री शबीना (22) का निकाह सेमरिया चरणदासी निवासी शान मुहम्मद के साथ किया था। गुरुवार की रात बेटी का शव ससुराल के घर से कुछ दूरी पर स्थित पशुबाडे में दुपट्टे से लटका मिला। सूचना पर वह सब मौके पर पहुंचे और शव देखकर मारपीट कर हत्या करने की आशंका है। दहेज की खातिर पहले भी ससुराल आए दिन उसकी बेटी को परेशान करते थे। उधर, पति ने बताया कि देर शाम पत्नी पशुबाडे में पशुओं को चारा डालने गई थी। किसी प्रकार का विवाद नहीं हुआ। काफी रात तक उसके न लौटने पर जाकर देखा गया तो वहां फंदे से लटकी मिली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद सही जानकारी होगी। मृतका की मां की तहरीर पर मृतका की मां, सास, ससुर, जेठ व जेठानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गईहै।