फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   dead body of a student missing for four days found in three pieces in chitrakoot

डिब्बे में तीन टुकड़ों में मिला बच्चा: चित्रकूट में चार दिन से लापता छात्र की हत्या, शव देख सभी की निकली चीख

Sat, 12 Mar 2022 09:05 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 12 Mar 2022 09:05 PM IST
सार

इस हत्याकांड को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक के परिजनों का उनके ही बिरादरी और पड़ोसियों से पुराना भूमि और पारिवारिक विवाद चलता है। कुछ साल पहले इसी मोहल्ले में इन्हीं परिवार के एक सदस्य की हत्या हुई थी।

विज्ञापन
dead body of a student missing for four days found in three pieces in chitrakoot
तीन टुकड़ों में मिला कन्हैया का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चार दिन पूर्व लापता कक्षा तीन के छात्र का शव घर के पिछवाड़े एक घर के पास डिब्बे में मिला। आरोपियों ने उसके शव के कई टुकड़े कर डिब्बे में बंद कर दिया था। इसकी जानकारी होते ही पूरे कस्बे में हडकंप मच गया। आक्रोशित परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर पड़ोसियों पर ही हत्या करने की बात कही है। सूचना पर भारी पुलिस फोर्स पहुंची और शव को वहां से जबरन उठाकर पोस्टमार्टम हाउस ले गई। इसे लेकर परिजन व स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध किया। पुलिस टीम को रोकने के दौरान जमकर गाली गलौज व नोंकझोंक हुई। आरोप लगाया कि पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। स्थिति तनावपूर्ण बनी है।

विज्ञापन


मामला सीतापुर चौकी क्षेत्र राघवपुरी मोहल्ले का है। मजदूरी करने वाले रामप्रयाग का कक्षा तीन में पढ़ने वाला पुत्र कन्हैया (8) मंगलवार की सुबह 11 बजे से घर के पास से गायब हो गया था। जिसकी परिजन तलाश कर रहे थे। बुधवार की सुबह तक सभी जगह खोजबीन के बाद परिजन कोतवाली पहुंचे और लापता बालक की हत्या की आशंका जताई। कोतवाली में गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई। आरोप लगाया कि सीतापुर पुलिस टीम बालक को ढूंढवाने में सहयोग नहीं किया। शनिवार की शाम को उसके घर के कुछ सदस्य पिछवाड़े पहुंचे। कुछ बदबू आने पर आशंका के आधार पर एक घर के बाहर रखे प्लास्टिक के बड़ो डिब्बे को खोला तो सभी चीख पड़े। डिब्बे में शव को तीन टुकड़े में काटकर रखा गया था। मृतक की शिनाख्त होते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही एसपी धवल जायसवाल, कोतवाल राजीव कुमार व सीतपुर चौकी प्रभारी प्रवीण फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस को देखते ही मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि सीतापुर पुलिस टीम ने सूचना के बाद भी सही जांच पड़ताल और संदेह के आधार पर कुछ लोगों को पकड़कर पूछताछ नहीं की। आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान पुलिस टीम शव को ले जाने लगी तो स्थानीय लोगों ने रास्ता रोक लिया। सभी ने पड़ोसियों पर ही हत्या करने की रिपोर्ट  दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस टीम जबरन शव को ले जाने लगी तो कुछ लोग पुलिस वाहन की चपेट में आने से बचे। परिजन व स्थानीय लोगों की पुलिस कर्मियों से तीखी नोंकझोंक हुई। इसके बाद सभी ने रामघाट व जिला मुख्यालय मार्ग पर जाम लगा दिया। जिसमें सैकड़ों वाहन फंसे हैं। समाचार लिखे जाने तक जाम लगा है। परिजनों ने शव को उनके पास लाने और हत्यारोपियों को तत्काल पकड़ने की मांग कर रहे हैं। मृतक दो भाई व दो बहनों में तीसरे नंबर का था।

भूमि व पारिवारिक पुराना विवाद
इस हत्याकांड को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक के परिजनों का उनके ही बिरादरी और पड़ोसियों से पुराना भूमि और पारिवारिक विवाद चलता है। कुछ साल पहले इसी मोहल्ले में इन्हीं परिवार के एक सदस्य की हत्या हुई थी। फिलहाल मृतक के परिजनों ने तीन पड़ोसी के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबध में एसपी ने बताया कि मौके पर फारेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम जांच कर रही है। डिब्बा और कुछ ईंट आदि बरामद किए गए हैं। इस मामले की कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। हत्याकांड में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस वाहनों को घेरा
इस घटना में दो स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने जाम लगाया है। सीतापुर के यूपीटी तिराहे पर भी जाम लगाया और अपर एसपी शैलेंद्र राय के वाहन को घेर लिया। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की प्रदर्शनकारियों से काफी देर तक धक्कामुक्की हुई। इसी दौरान कुछ और वाहन जाम स्थल से निकलने का प्रयास किया तो उन्हें डंडों के जोर पर रोका गया। बेहद तनावपूर्ण स्थिति में प्रदर्शनकारी मौके से जबरन शव ले जाने से आक्रोशित हैं। स्थिति को देखते हुए सीतापुर, शिवरामपुर, सदर कोतवाली, भरतकूप, बहिलपुरवा थाने की पुलिस टीम बुलाकर सुरक्षा के लिए तैनात की गई है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव के मतदान की गिनती के लिए घटना स्थल से लगभग 400 मीटर आगे मतगणनास्थल पर केंद्रीय सुरक्षा बल के अलावा भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही और इस वीभत्स घटना की ओर किसी का ध्यान नहीं गया।


पुलिस अधीक्षक की कॉलर पकड़ने का प्रयास
आक्रोशित भीड़ ने पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल की कॉलर पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस ने भीड़ पर लाठी चार्ज किया। ग्रामीणों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया और कई गाड़ियों के शीशे फोड़े। पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ा। शहर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे कपसेठी का मामला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed