{"_id":"5dcd96f18ebc3e54db4839f3","slug":"daughters-are-not-burdensome-their-marriage-should-be-graceful-chitrakutt-news-knp525822454","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियां बोझ नहीं शान से हो उनकी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियां बोझ नहीं शान से हो उनकी शादी
विज्ञापन
ोटो नंबर- -12- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में वरवधूओं को आशीर्वाद देते जिले के प्रभारी मं?
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। समाज कल्याण विभाग से संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर सीतापुर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल नन्दी ने कुल 183 जोड़ों को सुखमय जीवन जीने का आशीर्वाद दिया। सभी जोड़ों को शासन की योजनानुसार उपहार भी दिए गए। सांसद आरके सिंह पटेल, मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला, गोसेवा आयोग के सदस्य कृष्ण कुमार उर्फ भोले सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार ने भी वरवधू को आशीर्वाद देकर उपहार बांटे। गायत्री परिवार के आचार्य व काजी अपने-अपने रीति रिवाजों से विवाह संपन्न कराए गए।
गुरुवार को आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने गरीब परिवार के उत्थान के लिए वैवाहिक जीवन की शुरूआत करने की सामूहिक विवाह योजना को लागू किया। यह महत्वाकांक्षी योजना है। बेटियां शान होती है। योजना का मुख्य उद्देश्य है कि बेटी बोझ व अभिशाप नहीं है। संासद आरके सिंह पटेल ने सामूहिक विवाह योजना में आये हुए वर-वधू व व्यवस्था में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों को शुभकामना एवं बधाई देते हुए कहा कि वास्तव में यह स्थान बहुत महत्वपूर्ण है।
मानिकपुर विधायक आनन्द शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री ने एक अभिभावक व पिता के रूप में इस योजना को लागू किया जो हर मां-बाप की कल्पना को साकार करने के लिए यह योजना बनायी गई है। मुख्य विकास अधिकारी डा महेन्द्र कुमार ने कहा कि जनपद के 183 जोड़ो की शादी का कार्य हिन्दू रीति रिवाज की परम्परा के अनुसार गायत्री शक्तिपीठ की टीम ने किया है। जिसमें दो जोड़ा अल्पसंख्यक समुदाय के थे। जिनका निकाह कराया गया। कार्यक्त्रस्म का संचालन शिक्षक साकेत बिहारी मिश्र ने किया। सभी जोड़ों को सांसद ने साड़ी व व्यापारी नेता पंकज अग्रवाल व राहुल गुप्ता की टीम ने कम्बल के अलावा मुख्य विकास अधिकारी डा महेन्द्र कुमार व मुख्य चिकित्साधिकारी डा विनोद कुमार यादव ने उपहार प्रदान किया। सीडीओ ने मंत्री सहित सभी अतिथियों को श्री राम दरबार की मूर्ति भेंट की। कार्यक्त्रस्म में सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर, विधायक प्रतिनिधि नीरज गर्ग, भाजपा महिला जिलाध्यक्ष बांदा वंदना गुप्ता, ब्लाक प्रमुख कर्वी गुलाब सिंह पटेल, उप जिलाधिकारी कर्वी अश्विनी कुमार पाण्डेय, परियोजना निदेशक अनय कुमार मिश्रा, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी नीलम सिंह, जिला उद्यान अधिकारी रमेश पाठक आदि मौजूद रहे।