{"_id":"6a246303927df9520903e4fd","slug":"daughter-in-law-fed-sleeping-pills-to-her-mother-in-law-and-stole-jewellery-worth-lakhs-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-132103-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बहू ने सास को नींद की गोली खिलाकर लाखों के जेवर चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बहू ने सास को नींद की गोली खिलाकर लाखों के जेवर चुराए
Sat, 06 Jun 2026 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के एक गांव में बहू ने अपनी सास को नींद की गोली खिलाकर लाखों रुपये के जेवर चुरा लिए। इसके बाद वह घर से फरार हो गई।
यह घटना चार जून की रात की है। सास ने बताया कि बहू ने खाने में नींद की गोली मिलाई थी। इससे वह गहरी नींद में सो गई। सुबह नींद खुलने पर बहू घर में नहीं मिली। कमरे में सामान बिखरा था और लाखों रुपये के जेवर गायब थे। बेटे की शादी तीन माह पहले 11 मार्च को हुई थी। थाना प्रभारी लाखन सिंह ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस महिला की तलाश कर रही है। (संवाद)