{"_id":"6413672a0c05b81185077ba4","slug":"damage-to-gram-lentils-and-mustard-due-to-rain-chitrakutt-news-c-12-1-126190-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बारिश से चना, मसूर और सरसों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बारिश से चना, मसूर और सरसों को नुकसान
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में दो दिन से हो रही हल्की बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान हो रहा है। कुछ क्षेत्रों मेें अधिक बारिश होने हो गई। इससे हुए नुकसान के सर्वेक्षण के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। बृहस्पतिवार को दिन भर रुक-रुककर बूंदाबांदी जारी रही।
जिले में दो दिन से मौसम बदला हुआ है। रुक-रुककर हल्की बारिश हो रही है। तेज हवाएं भी चल रही हैं। इससे खेतों में तैयार हो गई गेहूं, चना, मसूर, सरसों की फसल को नुकसान हो रहा है। कई स्थानों पर किसान फसलों को काटने में जुटे हुए है। पहले दिन मऊ क्षेत्र व जिला जिला मुख्यालय के आसपास के गांवों में अधिक बारिश हुई है।
दूसरे दिन भी जिले के मानिकपुर, भरतकूप, राजापुर, पहाड़ी सहित जिला मुख्यालय के आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई है। किसान राजेश द्विवेदी ने बताया कि बारिश होने से फसल को भारी नुकसान हो रहा है। जिसमें सरसों की फसल को अधिक नुकसान हो रहा है। किसान महेश प्रसाद ने बताया कि इस साल अच्छी फसल तैयार हुई। जब काटने का समय आया तो बारिश होने लगी।
विज्ञापन
बियावल व खंडेहा गांव में अधिक नुकसान
जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ल ने बताया कि दो दिन से बारिश हो रही है। इसमें मऊ क्षेत्र के बियावल व खंडेहा गांव में अधिक नुकसान हुआ है। नुकसान का सर्वेक्षण राजस्व विभाग व बीमा कंपनियों से कराया जाएगा। इसके लिए तैयारियां की जाएंगी। बताया कि तैयार फसलों को बारिश से नुकसान हो रहा है। हालांकि अभी अधिक नुकसान नहीं हुआ। इस तरह का मौसम 19 मार्च तक रहेगा। जिन किसानों ने फसल काट ली है, उसको सुरक्षित स्थान पर रख लें। गनीवा कृषि अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि गुरुवार को डेढ़ एमएम बारिश हुई है।