फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Cylinder laden truck and bus collision

सिलेंडर लदे ट्रक व बस की टक्कर

Fri, 17 Mar 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूराो/चित्रकूट Updated Fri, 17 Mar 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
Cylinder laden truck and bus collision
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
हाइवे पर आमने सामने गैस सिलेंडर से लदे ट्रक व यात्रियों से भरी बस की टक्कर हो गई। इससे दोनों के चालक समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। दुर्घटना के  बाद हाइवे पर जाम लग गया। पुलिस ने एंबुलेंस से तीन घायलों को जिला अस्पताल भेजा। लगभग डेढ़ घंटे तक हाइवे पर जाम लगा रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुख्यालय से इलाहाबाद की ओर जा रहे खाली सिलेंडर से लदा ट्रक जैसे ही रैपुरा थाना क्षेत्र के इटवादेवीपुर के पास पहुंचा तो इलाहाबाद की ओर से आ रही रोडवेज बस से आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे दोनों वाहन के चालक गंभीर रूप से घायल हुए। बस में बैठे आधा दर्जन यात्री भी घायल हुए। दुर्घटना के बाद हाइवे पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनोज शुक्ला टीम के साथ पहुंचे और घायलों को पीएचसी रामनगर में भर्ती कराया। गैस सिलेंडर से भरे ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसके चालक की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद लगभग डेढ़ घंटे तक हाइवे पर जाम लगा रहा। पुलिस ने जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाइवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल घायलों के बेहोश होने के कारण नाम नहीं पता चल पाए हैं। बस में सवार अन्य यात्रियों को दूसरे वाहन से भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed