{"_id":"6856f0707b846e4e40054054","slug":"cylinder-exploded-near-paranu-baba-shrine-warehouse-collapsed-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-117132-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: परानू बाबा तीर्थ स्थल के पास सिलिंडर फटा, गोदाम ढहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: परानू बाबा तीर्थ स्थल के पास सिलिंडर फटा, गोदाम ढहा
विज्ञापन
आग से जला गोदाम।
- फोटो : संवाद
मऊ/बरगढ़। परानू बाबा तीर्थ स्थल के पास स्थित गोदाम में आग लग गई। वहां रखे सिलिंडर में विस्फोट हो गया, जिससे गोदाम के भवन का एक हिस्सा गिर गया और आसपास की दुकानों में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने दो घंटे में आग बुझाई। ज्यादातर दुकानों में नारियल सहित प्रसाद और शृंगार का समान रखा था। 40 से अधिक दुकानों का सामान जल गया। पांच लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
मऊ क्षेत्र में परानूबाबा तीर्थ स्थल है। यहां 50 से अधिक दुकानें प्रसाद और खाने पीने और शृंगार की खुली हुई हैं। दुकान का समान रखने के लिए मंदिर का ही गोदाम है। वहां दुकानदार सिलिंडर समेत अन्य सामग्री प्रतिदिन रख जाते हैं। घटना के समय गोदाम में तीन सिलिंडर रखे थे। थाना प्रभारी दुर्गविजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात आग लग गई। इससे सिलिंडर में विस्फोट हो गया। विस्फोट से गोदाम का भवन गिर गया। आसपास की लगभग 50 दुकानों में आग लग गई।
मंदिर के गोदाम की चाभी गढ़ीवा के महीप के पास रहती थी। शुक्रवार को भी वह सभी का सामान रखने के बाद चाभी लेकर गांव चला गया था। आग लगने की जानकारी होने पर मऊ थानाध्यक्ष दुर्गविजय सिंह, बरगढ़ थानध्यक्ष शिवआसरे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल टीम ने आग को नियंत्रण किया। इस घटना से दुकानदार तेज भान गुप्ता, छोटू छिवलहा, विनोद सिंह, रामनारायण, कामता सिंह, दादू, महीप सिंह, कल्लू आदि की दुकानों मेंं आग लगी है। दुकानदारों ने मुआवजा दिलाने की मांग की है।