फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   current se sage bhai ki maut

खेत में कटीली तार में करंट आने से दो सगे भाईयों की मौत

Wed, 19 May 2021 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
current se sage bhai ki maut
चित्रकूट। रैपुरा थाना अंतर्गत उड़की माफी गांव में फसल सुरक्षा के लिए लगाए गए कंटीले तार में उतरे करंट से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। बचाने में ग्यारह वर्षीय भांजा भी झुलस गया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

उड़की माफी गांव में अधिकांश किसानों ने अन्ना मवेशी से फसलों की सुरक्षा के लिए खेत के चारों ओर कंटीली तार लगा रखी है। मंगलवार की सुबह गांव के पप्पू (55) अपने भाई अनिल कुमार (50) अपने भांजे गोलू (10) पुत्र रज्जू निवासी रैपुरा के साथ भैंस की तलाश में खेतों की ओर गए थे। भैंस न मिलने पर वह सभी अपने खेत में जाने के लिए लगे तार की बाड़ को पार करने लगे। तभी बड़ा भाई पप्पू करंट की चपेट में आ गया। भाई को बचाने में अनिल भी चिपक गया। दोनो को बचाने में भांजा गोलू करंट लगने से दूर जा गिरा और झुलस गया। आनन-फानन में गोलू ने गांव पहुंच घटना की जानकारी दी। परिजन जब पहुंचे दोनों भाइयों की मौत हो चुकी थी। पारिवारिक रिश्ते के भाई राजा सिंह ने बताया कि घटना के मृतक पप्पू की पत्नी रमा, अनिल की पत्नी आशा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

रैपुरा थाना प्रभारी सुशील चंद्र शर्मा ने बताया कि दोनों भाई खेत में थे और तार के सहारे निकल रहे थे तभी तार में करंट होने से बड़ा भाई चिपक गया। यह देख छोटा भाई बचाने दौड़ा और वह भी करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे उतरा करंट
थानाध्यक्ष सुशील चंद्र के मुताबिक खेतों के ऊपर से बिजली की तार निकली है। जिसकी सपोर्ट तार में करंट था और यह तार एक पेड़ से बंधा था। खेत के चारों ओर लगी कंटीली तार भी पेड़ से बंधी थी। बारिश होने के कारण गीले पेड़ से करंट से कंटीली तार में भी आ गया और यह हादसा हुआ है।

भाइयों की मौत से उजड़ा परिवार
चित्रकूट। मृतक पप्पू व अनिल दो ही भाई थे। जिनकी मौत होने से परिवार के सदस्यों को खासा सदमा लगा है। दोनो भाईयों के बीच मात्र सात बीघा ही जमीन है। जिससे परिवार का गुजारा मिलकर करते थे। पप्पू की तीन पुत्री सविता, कविता व कलावती है। वही अनिल के तीन पुत्र मनीष, अंकित व एक अन्य है। (संवाद)
अधूरी खबर
फोटो- न 6,7 व11 - पप्पू पटेल व अनिल पटेल की फाइल फोटो और गमगीन बैठे परिजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed