फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   No flood in Bharatkoop; market submerged due to negligence.

Chitrakoot News: भरतकूप में बाढ़ नहीं, लापरवाही से डूबा बाजार

Wed, 02 Sep 2026 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
No flood in Bharatkoop; market submerged due to negligence.
फोटो 01 सीकेटीपी 49 दुकानों के सामने भरा पानी। संवाद
चित्रकूट। मंदाकिनी की बाढ़ से पूरा जिला जूझ रहा है, लेकिन भरतकूप में बाढ़ की वजह नदी नहीं, नालियों की सफाई न होना और निकास की व्यवस्था न होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जहां पहाड़ से उतरा पानी और चोक नालियों के कारण मंदिर रोड तालाब बन गई है और नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष रामबाबू गुप्ता ने कहा कि करीब 60 दुकानों और मकानों में पानी घुस गया है। राशन, किराना, कपड़ा सहित लाखों का सामान खराब हो गया है। एक दुकानदार का करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। व्यापारियों का आरोप है कि कई बार लिखित में नाली सफाई और पहाड़ी पानी के निकास के लिए नाला बनाने की मांग की गई, पर सुनवाई नहीं हुई। बाढ़ के बाद भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

व्यापारियों ने तत्काल जेसीबी से नालियां खुलवाकर पानी निकासी और नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर बाजार बंद कर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
इन लोगों की दुकानों व मकानों में घुसा पानी
पानी पंकज मिश्रा, शिवशंकर लाल गुप्ता, भूरा गुप्ता, आशीष गुप्ता, राजेश गुप्ता, नेता साहू, मनोज साहू, रोहित साहू, विद्याधर गुप्ता, सुनील सोनी, छोटेलाल सोनी, जानकी शरण, रवि पांडेय, संदीप सोनी, अनीष खान, कुलदीप कुशवाहा, राजेश पटेल, रज्जन पटेल, शिवशंकर यादव, शिवकुमार सोनी, शंकर गुप्ता, डॉ सचान, संजू गुप्ता, खुशी ब्यूटी पार्लर, बुद्धविलास विश्वकर्मा, विपुल गुप्ता, ज्ञानेंद्र गुप्ता, पुष्पेंद्र गुप्ता, शिवांशु शुक्ला, बब्बू पटेल, श्यामा पटेल, अशोक पटेल, मनीष पटेल, राजा साहू, धनीराम गुप्ता, जितेंद्र पटेल, अरविंद गुप्ता, सत्येंद्र पटेल, राजेंद्र पटेल शामिल हैं।

फोटो 01 सीकेटीपी 49 दुकानों के सामने भरा पानी। संवाद

फोटो 01 सीकेटीपी 49 दुकानों के सामने भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed