फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Crumbling power system in rural areas

फोटो- 4- सरैंया मार्ग पर खराब पड़ा ट्रांसफार्मर

Sun, 11 Sep 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Crumbling power system in rural areas
फोटो-4-सरैंया के पास लगा खराब विद्युत ट्रांसफार्मर। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट/मानिकपुर/सरैंया/भरतकूप। ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। इससे ग्रामीणों मेें बिजली विभाग के प्रति नाराजगी है।
विज्ञापन

बिजली कटौती से आजिज लोगों ने लोढवारा पावर हाउस में कर्मचारियों से नाराजगी जताई। उनकी कर्मचारियों से कहासुनी भी हो गई।
ग्राम पंचायत भीठाखेर के महेंद्र सिंह, हरीनारायण, रामप्रसाद, भगवानदीन, रामराज, राजेंद्र सिंह ने बताया कि 24 घंटे में महज 10 घंटे ही बिजली मिल रही है।
मानिकपुर, भरतकूप, शिवरामपुर, राजापुर, पहाड़ी क्षेत्रों के गांवों मेें भी आपूर्ति बाधित रहती है। मानिकपुर के सत्यप्रकाश, रामलाल त्रिपाठी ने बताया कि एक सप्ताह से बिजली की कटौती अधिक हो रही है।
दिन में पांच से छह घंटे और रात में भी तीन घंटे से अधिक बिजली गुल रहती है। भरतकूप के व्यापारी कल्लू गुप्ता, राजू गुप्ता का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में तार जर्जर हैं, जो आए दिन टूटकर गिर जाते हैं।
विज्ञापन

सूचना देने के बाद भी बिजली कर्मचारी नहीं आते। राजापुर के व्यापारी नेता शिवपूजन गुप्ता ने बताया कि बिजली कटौती से व्यापार प्रभावित हो रहा है।
लो वोल्टेज के कारण नलकूप भी नहीं चल पा रहे हैं। इससे किसान परेशान हैं। लोढवारा के प्रगतिशील किसान रेवती रामण त्रिपाठी और मानिकपुर के विजय सिंह बघेल ने बताया कि नलकूप न चलने से फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही है। फसलें सूख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली की आपूर्ति पहले की तरह ही की जा रही है। यदि कहीं उपकरण खराब हो जाते हैं तो उसको सही कराया जाता है।-रामस्वरूप वर्मा, अधिशासी अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed