फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   crThirty bighaop ash from the fire

आग से तीस बीघा फसल राख

Fri, 17 Mar 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूराो/चित्रकूट Updated Fri, 17 Mar 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
 crThirty bighaop ash from the fire
खेतों में भरा मलबा - फोटो : अमर उजाला
मड़ाई के लिए खलिहान में रखी चना व सरसों की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे 30 बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने आरोप है कि सूचना के कई घंटे बाद तक फायर बिग्रेड व यूपी 100 की टीम घटनास्थल पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार राजापुर थानाक्षेत्र के जमहिल गांव के कई किसानों ने चने व सरसों की फसल तैयार होने पर कटाई कर मड़ाई के लिए पुरवा में रखी थी। गुरुवार देर रात को अज्ञात कारणों के चलते खलिहान में आग लग गई। इसकी जानकारी होते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। दौड़कर आए ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग की लपटें बढ़ती जा रहीं थी।
विज्ञापन

घटना स्थल से लगभग दो सौ मीटर दूर स्थित हैंडपंप से पानी लाकर दो घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान सात किसानों की 30 बीघे की फसल राख हो गई। जल्दी आग पर काबू पा लिया गया इससे पास में रखी अन्य किसानों की फसल बच गई। किसानों के अनुसार लगभग दो लाख का नुकसान किसानों को हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed