फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Crowds thronged Roadways buses even before Raksha Bandhan.

Chitrakoot News: रक्षाबंधन से पहले ही रोडवेज बसों में उमड़ी भीड़

Tue, 25 Aug 2026 11:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 25 Aug 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Crowds thronged Roadways buses even before Raksha Bandhan.
फोटो न- 25 सीकेटीपी 23 रोडवेज बस में सवार होने के लिए उमड़े यात्री। संवाद
चित्रकूट। रक्षाबंधन पर्व में अभी दो दिन बाकी हैं लेकिन रोडवेज बसों में अभी से बहनों की भीड़ उमड़ने लगी है। मंगलवार को अस्थायी बस स्टैंड में हर बस आते ही चढ़ने के लिए होड़ मच गई, लंबी लाइनों में बहनों को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

28 अगस्त को रक्षाबंधन है। उससे पहले ही ग्रामीण अंचलों की बहनें मायके के लिए निकल पड़ी हैं। बारिश के बीच बस स्टैंड में भीड़ और बढ़ गई। हालात ये कि बस में सीट पाने के लिए धक्का-मुक्की तक हो रही है। प्रयागराज जा रही पूनम पटेल ने बताया कि भाई के घर त्योहार मनाने जा रही हूं, बस में चढ़ना ही सबसे बड़ी चुनौती है। मिर्जापुर जाने वाली ममता मिश्रा बोलीं कि बारिश अलग परेशान कर रही है, भीड़ अलग।
विज्ञापन

महेश कुशवाहा ने बताया कि वह अपने बहन को लेने के लिए उसके ससुराल शिवराजपुर जा रहा है। बस में चढ़ने के लिए लाइन लगाना पड़ा। बड़ी मुश्किल से बस में चढ़ पाया। उधर, रोडवेज प्रभारी प्रेम कुमार ने बताया कि यात्रियों के लिए पर्याप्त बसें चल रही हैं, मुफ्त यात्रा शुरू होते ही बसों की संख्या और बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed