फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Crowds gathered for the Bhartiyakup bath, causing a traffic jam of two kilometres.

Chitrakoot News: भरतकूप स्नान को उमड़ी भीड़, दो किमी तक लगा जाम

Fri, 16 Jan 2026 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered for the Bhartiyakup bath, causing a traffic jam of two kilometres.
-श्रद्धालुओं के सैलाब से रेंगते रहे वाहन, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
विज्ञापन




चित्रकूट। भरतकूप में स्नान और आचमन के लिए उमड़ी भारी भीड़ के चलते यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। भरतकूप मंदिर से करीब दो किलोमीटर पहले ही वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। चारों ओर श्रद्धालुओं का सैलाब दिखाई दे रहा था, इससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया, जबकि वाहन रेंग-रेंगकर आगे बढ़ते नजर आए।




मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार मुस्तैद रहा। थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर डटे रहे और स्वयं मोर्चा संभालकर व्यवस्था को सुचारू बनाने में जुटे रहे। मार्गों पर जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई और लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों से सहयोग बनाए रखने की अपील की जाती रही।(संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed