{"_id":"58e3d8a94f1c1b41485b42d8","slug":"crop-of-millions-of-crops-by-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से लाखों की फसल खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से लाखों की फसल खाक
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Tue, 04 Apr 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
आग से राख फसल को निहारता किसान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में आग लगने से कई किसानों की फसल व घर राख हो गए। दो घंटे के बाद पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के तालातीर के एक खलिहान में मंगलवार की सुबह ऊपर से गुजरी हाईटेंशन तार की चिंगारी से आग लग गई। लपटें इतनी विकराल हो गईं कि खलिहान के पास ही बने पुरवा के घरों तक पहुंच गई। दो घंटे बाद पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
इस दौरान लखनलाल व उसका भाई सोहनलाल, पुत्रगण मुन्नू, जगनंदन पुत्र भगवानदीन और बद्री पटेल के घर भी जल गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि फायर बिग्रेड की टीम दो घंटे देरी से पहुंची पहले आती तो काफी नुकसान से बचा जा सकता था। इस आग से लगभग पांच लाख का नुकसान हुआ है। आग लगने की जानकारी होने पर सांसद भैरोंप्रसाद, विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य अनिल प्रधान आदि ने मौके पर जाकर प्रभावित किसानों को सांत्वना दी।
शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के पहरा गांव में मंगलवार की सुबह एक खलिहान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इसमें शिवकुमार पुत्र जागेश्वर की लगभग चार बीघे गेहूं की फसल राख हो गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। मऊ थानाक्षेत्र के खपटिहा गांव में कृषक रविशंकर द्विवेदी व सतीश द्विवेदी के गेहूं जल कर राख हो गई।
विज्ञापन
इसमें15 हजार का नुकसान बताया जाता है। हल्का लेखपाल मौके पर जाकर होने वाले नुकसान का निरीक्षण किया। राजापुर क्षेत्र के चोरहा गांव में खेतों में लगी फसल के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन बिजली की तार से र्शाट
सर्कि ट से लगी आग के कारण पांच बीघे से अधिक की फसल खाक हो गई। किसान चुनवाद पुत्र जगदेव, रामऔतार पुत्र रामदत्त व राजकिशोर की फसल जल गई। इससे किसानों का हजारों का नुकसान हुआ है। मौके पर लेखपाल ने नुकसान की सूची तैयार की है।