फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Youth's body hanged from a forest tree

जंगल के पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Sat, 30 Jun 2018 11:33 PM IST
जंगल के पेड़ से लटका मिला युवक का शव
जंगल के पेड़ से लटका मिला युवक का शव Updated Sat, 30 Jun 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मानिकपुर। शनिवार की सुबह रेलवे स्टेशन से कुछ दूर जंगल में पेड़ से एक युवक का शव लटका मिला। जानकारी होते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। चरवाहों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा। उसकी जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर खपटिहा जिला बांदा निवासी अमरजीत के रूप में शिनाख्त की गई है। पुलिस ने डायरी से मिले नंबर के आधार पर उसके परिजनों को सूचना दी है।
थानाक्षेत्र के रेलवे स्टेशन से कुछ दूर हन्नोधी जंगल में मवेशी चरा रहे कुछ लोगों ने महुएं के पेड़ से एक युवक का शव लटका देखा। जिसकी जानकारी आसपास के गांव में दी। इसके बाद पुलिस सूचना दी गई। थानाध्यक्ष केपी दुबे हमराहियों के साथ पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा। मृतक की उम्र लगभग 20 से 25 साल लग रही थी। मृतक जूते, जींस पैंट व शर्ट पहने था। नायलोन की रस्सी से फांसी पर झूल रहा था। उसकी जेब से आधार कार्ड व डायरी मिली।
विज्ञापन

 इस आधार पर मृतक बांदा जिले के खपटिहा निवासी अमरजीत पुत्र फूलचंद्र के रूप में शिनाख्त की गई। डायरी से मिले नंबरों पर पुलिसकर्मियों ने बातचीत कर परिजनों को जानकारी दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की जेब से अतर्रा से मानिकपुर तक का रेल टिकट भी मिला है। शव दो तीन दिन पुराना लगता है। इस  संबंध में परिजनों के आने के बाद उनसे पूछताछ की जाएगी। तभी पूरा मामला स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed