फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Young man shoot

युवक की गोली मारकर हत्या

Sat, 02 Sep 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Sat, 02 Sep 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Young man shoot
घटना की जानकारी देते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

यमुना में मछली का शिकार करने गए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। साथियों ने भागकर किसी तरह जान बचाई। बुधवार को मारे गए युवक की लाश शुक्रवार की सुबह मिली। इस मामले में नामजद तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें से एक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार की रात लगभग आठ बजे राजापुर थाना क्षेत्र के बक्टाखुर्द बिहरवां निवासी जानकी शरण निषाद (28) पुत्र मोतीलाल गांव के ही तीन साथियों रामविशाल, रामबरन और जुगुल के साथ जाल लेकर मछली का शिकार करने यमुना नदी में गया था। रामविलास और अन्य साथियों ने बताया कि रात में एक नाव पर तीन-चार लोग आए और गाली देकर फायर झोंक दिए।
विज्ञापन


जाल बिछाते समय वे बाल-बाल बच गए और भाग निकले। उधर, घाट किनारे खड़े जानकी को इन हमलावरों ने पकड़ लिया। इसके बाद फिर फायर की आवाज आई। घर आकर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। रात में नदी किनारे ग्रामीण जानकी को ढूंढते रहे, लेकिन पता नहीं चला। गुरुवार को थाने में सूचना दी गई। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने नदी में शव उतराता देखा तो पुलिस सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहरवां से आए ग्रामीणों ने इसकी शिनाख्त जानकी शरण के रूप में की। उसकी कनपटी से सटाकर गोली मारी गई थी। इसकी जानकारी होते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। कोतवाल सत्यपाल सिंह ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। भाई ब्रजलाल की तहरीर पर दीवारी गांव निवासी नथन सिंह पुत्र बड़कू, रोशन सिंह पुत्र चुनकू और खोपा निवासी दुर्विजय सिंह उर्फ दादू पुत्र कंचन सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।


थानाध्यक्ष के अनुसार हत्या के पीछे रंगदारी दिख रही है। एक आरोपी पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। परिजनों का कहना है कि आरोपियों से कोई दुश्मनी नहीं थी। नामजद आरोपियों में रोशन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed