फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Women's leaders and hundreds of villagers have told the story of police vandalism

महिला प्रधान व सैकड़ों ग्रामीणों ने पुलिस बर्बरता की बताई कहानी

Wed, 14 Jun 2017 10:44 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Wed, 14 Jun 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
Women's leaders and hundreds of villagers have told the story of police vandalism
पुलिस और डाकू बबुली कोल गैंग की मुठभेड़ जारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। कुख्यात डाकू बबुली कोल को पकड़ने गांव आई पुलिस टीम पर महिला प्रधान व आधा दर्जन ग्रामीणों ने बंदूक की बटों व लात घूंसों से पीटने का आरोप लगाकर मुख्यालय में हंगामा काटा। डीएम आवास से लेकर विधायक आवास तक चक्कर लगाने के बाद ग्रामीण भाजपा सांसद के आवास पहुंचे। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे सांसद ने डकैत उन्मूलन के नाम पर निर्दोष ग्रामीणों को पीटने का आरोप लगाया। पुलिस अधीक्षक ने आरोपों को गलत बताया। दोनों के बीच काफी देर तक नोंकझाेंक होती रही। एसपी ने मऊ सीओ को हटाकर मुख्यालय से अटैच और मानिकपुर थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी पुलिस अधिकारी ने ज्यादती की होगी तो जांच के बाद कार्रवाई होगी।
      मानिकपुर के नागर गांव की प्रधान चुन्नीदेवी के साथ लगभग एक सैकड़ा महिला-पुरुष बुधवार को तड़के मुख्यालय पहुंचे। महिला प्रधान ने आरोप लगाया कि  डाकू बबुली कोल को संरक्षण देने के नाम पर पुलिस बेवजह ग्रामीणों का परेशान करती है। मंगलवार को उसके घर घुसकर पुलिस ने असलहों की बटों से पीटा इसके बाद घसीटते हुए घर के बाहर निकाला। गांव के परचून के दुकानदार भोला सिंह और चंपा आदि ने भी आरोप लगाया कि पुलिस टीम ने जबरन घर से निकालकर पीटा और डाकुओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि डाकुओं को संरक्षण देने के आरोप लगाकर कई ग्रामीणों को पकड़ ले गई है।
विज्ञापन

        महिला प्रधान समेत ग्रामीणों ने सुबह से ही अधिकारियों के आवास पर डेरा जमाया। इसके बाद सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा ने ग्रामीणों के  साथ पुलिस अधीक्षक से बातचीत की। आरोप प्रत्यारोप के दौरान सांसद व पुलिस अधीक्षक के बीच नोंकझोंक की स्थिति बनी। सांसद ने आरोप लगाया कि पुलिस निर्दोषों को परेशान करती है और डाकुओं के खिलाफ कुछ नहीं करती। एसपी ने कहा कि डाकुओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को कई हथकंडे अपनाने पड़ते हैं। यदि किसी के साथ पुलिसकर्मी ज्यादती करता है तो उसकी जांच कराकर कार्रवाई होगी। लगभग आधे घंटे तक तीखी बहस के बाद एसपी ने ग्रामीणों की शिकायत पर मऊ सीओ भानुप्रकाश को हटाकर मुख्यालय से संबद्ध और मानिकपुर थानाध्यक्ष अजय यादव को निलंबित किया है। घायल महिला प्रधान का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाकू बबुली व लवलेश की प्रेमिका को पकड़ा
चित्रकूट। डकैतों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने प्रधानपति के अलावा डाकू बबुली व लवलेश की कथित प्रेमिका को भी पकड़ा है। अपर एसपी ने बताया कि मारकुंडी से डाकू लवलेश और रैपुरा से डाकू बबुली की कथित प्रेमिका को पकड़कर पूछतांछ की जा रही है। यह सब अक्सर डकैतों से मिलने जातीं हैं और फिर बाजार से उनकी जरूरत की सामग्री पहुंचाती हैं। इनसे पूछताछ से कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed