{"_id":"6ab407f0902d4aeb5e05b26e","slug":"attacked-wife-and-mother-in-law-with-a-knife-fir-registered-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-165553-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पत्नी व सास पर चाकू से किया हमला, प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पत्नी व सास पर चाकू से किया हमला, प्राथमिकी
विज्ञापन
बसखारी। आलापुर क्षेत्र के मिर्जापुरवा मजगवां गांव में प्रेम विवाह के बाद हुए विवाद में पति ने अपनी पत्नी और सास पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सीएचसी बसखारी पहुंचाया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ससुर की तहरीर पर दामाद मिथलेश के खिलाफ हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आलापुर के मजगवां मिर्जापुरवा निवासी जयचंद ने लगभग सात माह पूर्व गांव की ही मिथिलेश से प्रेम विवाह किया था और दोनों गांव में साथ रह रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार दो दिन पहले दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था, जिसके बाद जयचंद ने मिथिलेश की पिटाई कर उसके घर छोड़ दिया था। इसी बात को लेकर जयचंद अधिक उग्र हो गया।
मंगलवार देर शाम को मिथिलेश और उसकी मां शोभावती शौच के लिए जा रही थीं, तभी घात लगाकर बैठे जयचंद ने अचानक उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों लहूलुहान होकर गिर गईं। शोर सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों को देखकर जयचंद मौके से भाग निकला। उपनिरीक्षक अमलेश यादव ने पुलिस बल के साथ एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी बसखारी पहुंचाया। सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।