{"_id":"578fb27c4f1c1b3526c4b42e","slug":"woman-raped-beaten-brother-to-resist","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से दुष्कर्म, विरोध पर भाई को पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती से दुष्कर्म, विरोध पर भाई को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Wed, 20 Jul 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में अकेली युवती के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। इस दौरान घर आए युवती के भाई को आरोपी पीटकर भाग गया। पीड़िता ने परिजनों के साथ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी रिक्शा चालक ने बताया कि बुधवार की दोपहर को वह रिक्शा लेकर बाजार आ गया और पत्नी खेत की ओर गई थी। छोटा पुत्र स्कूल गया था। घर में पुत्री अकेली थी।
विज्ञापन
इसी दौरान गांव का ही एक युवक घर में घुस गया और पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस बीच छोटा पुत्र स्कूल से आ गया और विरोध किया। इस पर आरोपी ने उसे पीट दिया और भाग गया। भागते समय किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी है।
विज्ञापन
शाम को घर आई मां को पुत्री ने घटना की जानकारी दी। पीड़िता को लेकर परिजन कोतवाली पहुंचे। कोतवाल सत्यपाल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कराई जा रही है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।