{"_id":"58e13f344f1c1bf6465b465e","slug":"woman-burnt-for-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए महिला को जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए महिला को जलाया
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Sun, 02 Apr 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में बैठी मृतका की मां व भाई
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ससुराल में आग से जली महिला की मौत के बाद रविवार को मायका पक्ष ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाकर हत्या किए जाने की तहरीर कोतवाली में दी है। परिजनों ने बताया कि एक साल से पति-पत्नी के बीच दहेज को के लिए विवाद चल रहा था। वह कुछ दिन पहले ही ससुराल गई थी। घटना की जानकारी पर मृतका का भाई व बहन गांव पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई है।
गौरतलब है कि शनिवार को चौकी क्षेत्र के अमीनपुर छिवलहा निवासी लवकुश आरख की पत्नी सुधा संदिग्ध हालत में घर में जलने से मौत हो गई थी। रविवार को चांदीधुमाई राजापुर निवासी मृतका के पिता झुलुरूआ व मां झुमकी देवी ने बताया कि घटना की सूचना पर सुधा का भाई छोट्टन व बहन आशा शनिवार की रात को छिवलहा पहुंचे तो वहां ससुरालीजनों ने मौत के कारण की जानकारी देने की बजाए लाठियों से पीटकर भगा दिया।
आरोप लगाया कि उनकी बेटी सुधा को दहेज न मिलने पर अक्सर मारा पीटा जाता था। एक साल से बेटी मायके में अपने एक साल के बेटे के साथ रहती थी। होली में पति लवकुश आया और पिछली बातों को भूलकर आगे से पत्नी को सही तरीके से रखने की रजामंदी पर जबरन ले गया था।
विज्ञापन
मृतका के भाई छोट्टन ने आरोप लगाया कि उसकी बहन को शनिवार की दोपहर को मारा पीटा गया फिर आग लगाकर परिजन घर से बाहर चले गए। इस मामले में कोतवाली में आरोपी पति, देवर, ससुर, चाचा व तीन अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मारपीट व बहन को मार डालने की तहरीर दी है। कोतवाल सत्यपाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।