{"_id":"59a6fb684f1c1b00278b487d","slug":"where-did-the-student-s-bicycle-fear-of-killing","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहां गई छात्रा की साइकिल, हत्या की जताई आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कहां गई छात्रा की साइकिल, हत्या की जताई आशंका
चित्रकूट
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद बिलखते मृत छात्रा के परिजन।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सरैंया(चित्रकूट)। पेड़ से लटके मिले हाईस्कूल के छात्रा के शव मामले में परिजनों ने अज्ञात दो युवकों पर ही बहला फुसला कर ले जाने फिर हत्या कर इसे आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है। पुलिस अभी भी इसे आत्महत्या ही मान रही है। परिजनों के अनुसार कॉलेज जाते समय छात्रा की साइकिल रास्ते में पंचर हुई थी जिससे वह घर लौैट रही थी लेकिन अभी तक उसकी साइकिल भी बरामद नहीं हुई है।
गौरतलब है कि रैपुरा थानाक्षेत्र के लालापुर आश्रम के पास मंगलवार की दोपहर को एक पेड़ पर हरदौली राजापुर निवासी हाईस्कूल की छात्रा गुड़िया देवी पुत्री सोहनलाल का शव लटका मिला था। बुधवार को पोस्टमार्टम कराने आए परिजनों ने बताया कि छात्रा पहले पहाड़ी के कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा थी। फेल होने पर उसका नाम राजापुर के कॉलेज में लिखाया गया था। मंगलवार को वह गांव की अपनी सहेली नीतू देवी, पूजा व शांति के साथ साइकिल से कॉलेज जा रही थी।
बताया कि चनहट रपटे के पास गुडिया की साइकिल पंचर हो गई जिस पर वह साइकिल लेकर पैदल गांव की ओर लौट आई और बाकी सहेलियां कॉलेज चली गईं। इधर गुड़िया घर नहीं पहुंची और शाम को पुलिस ने सूचना दी कि उसका शव लालापुर के पास पेड़ से लटका मिला है। छात्रा के पिता ने आरोप लगाया कि अज्ञात दो युवकों द्वारा बाइक से उसे लालापुर ले जाने की सूचना मिली है। उन अज्ञात युवकों का पता चले तो सारा राज खुल जाएगा। छात्रा की साइकिल भी अभी बरामद नहीं हुई है।
विज्ञापन
जिससे हत्या कर शव को पेड़ से लटका देने की आशंका है। जिसकी जांच कराई जाए। उधर थानाध्यक्ष अंगद प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या ही है। जिन दो युवकों के साथ बाइक से आने की सूचना मिली है उनका तो कुछ पता नहीं चला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति ज्यादा स्पष्ट हो जाएगी। मृत छात्रा के पिता ने बताया कि उसके एक पुत्री एक पुत्र है। जिसमें पुत्री की मौत हो गई। पूरे हरदौली गांव में शोक व्याप्त है।
जिला सम्मेलन सफल करने की बनी रणनीति
मानिकपुर। सामाजवादी पार्टी के जिला मुख्यालय मेें होने वाले जिला सम्मेलन की तैयारी लिए कस्बे में पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्याम बिहारी यादव के आवास पर बैठक हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिला पांच सितम्बर को सम्मेलन किया जा रहा है। सम्मेलन में अधिक से अधिक कार्यकर्ता पहुंचे। इस मौके पर डॉ. दिनेश सिंह, श्याम बिहारी यादव, प्रकाश यादव, अरसद खान, मनोज यादव, कमलेश पटेल, एजाज हसन, घनश्याम पांडेय, सीतराम द्विवेदी, एजाज हसन सिद्दीकी, संजो कोल, संतोष रैकवार, मदन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।