फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two girls killed, seven wounded

जर्जर कुटी धंसने से दो बालिकाओं की मौत, सात घायल

Sun, 23 Jul 2017 11:34 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Sun, 23 Jul 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Two girls killed, seven wounded
माौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। मुख्यालय के शंकर बाजार बाईपास मार्ग पर पीली कोठी आश्रम की बनी पुरानी जर्जर कुटी का चबूतरा रविवार की शाम को अचानक भरभरा कर गिर गया। जिससे वहां खेल रही दो बालिकाओं की दबकर मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। जिसमें एक बालिका की हालत गंभीर होने पर इलाहाबाद रेफर किया गया है। घटना होते ही डीएम-एसपी ने मौके पर जाकर राहत कार्य का जायजा लिया।

    जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बाई पास मार्ग किनारे कु टी के पास रहने वाले खटिक परिवार के बच्चे और कई बुजुर्ग जर्जर चबूतरे में बैठे थे। उसी समय अचानक चूबतरा भरभरा कर धंस गया। जिससे उसमें बैठे लोग पत्थरों व मिट्टी मेें दब गए और चीख पुकार मच गई। कुछ ही देर में आसपास के हजारों लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही डीएम शिवाकांत द्विवेदी पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र के साथ फोर्स लेकर पहुंच गए। जिन्होेंने जेसीबी मशीन बुलाकर दबे लोगों को बाहर निकलवाया। सभी को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर खुशबू (7)पुत्री नानबाबू व फुइया (12)पुत्री जंगी की मौत हो गई। घायलों में प्रिया (5) ज्योाति (4),रीशू (8)पुत्री नानबाबू,कल्ली (45 )पत्नी कुंज बिहारी,छोटू (8) पुत्र लल्लू ,महिमा (8) पुत्री मही,चुन्नी (45)पुत्र मिठवा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें महिमा की हालत अधिक खराब होने पर इलाहाबाद रेफर किया गया है। जिला अस्पताल परिस व घटना स्थल पर मृतक व घायलों के परिवार की महिलाएं दहाडे़ मार कर रो रहे हैं। अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और डाक्टरों से तत्काल इलाज कराने के आदेश दिए। पूरे मामले में डीएम ने बताया कि जर्जर व पुराना स्थान होने के कारण बारिश में वह धंस गया है। मृतकों के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed